• Fri. Mar 13th, 2026

बलियापुर में सनोत संथाल समाज की बैठक 

admin's avatar

Byadmin

Jun 8, 2025

 

बलियापुर: प्लस टू हाई स्कूल मैदान में रविवार को सनोत संथाल समाज की एक बैठक राजेन्द्र किस्कू की अध्यक्षता में हुई। सरना धर्म कोड को लागू करने के साथ-साथ झारखंड में आदिवासियों के हक अधिकार के लिए आंदोलन पर चर्चा किया गया।

13 जून को सरना धर्म कोड लागू करने की मांग को लेकर धनबाद जिला मुख्यालय में धरना प्रदर्शन आयोजित करने के साथ-साथ मानकी, मुंडा, मांझी हड़ाम, परगनेट आदि के लिए घोषित मानदेय का भुगतान जल्द से जल्द शुरू करने का मांग किया।

समाज के सचिव टार्जन हेम्ब्रम के निधन के बाद खाली हुएं पद भरने का निर्णय लिया। बैठक में समीर कुमार मुर्मू, ईश्वर मरांडी, सूरजकांत सोरेन, नुनूलाल हेम्ब्रम, सुरेश हेम्ब्रम, सुरेन्द्र मुर्मू, नरेश हेम्ब्रम, शंभू टुडू, महालाल हेम्ब्रम, देवनारायण सोरेन, जुड़न सोरेन आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *