
बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल के गोविंदपुर डी पंचायत सचिवालय में शुक्रवार को स्मार्ट मीटर के मामले को लेकर नागरिक अधिकार मंच के सदस्यों की एक बैठक संयोजक भरत यादव की अध्यक्षता में की गई। बैठक में डीवीसी प्रबंधन के साथ मंच की 30 अगस्त को वार्ता में तय की गई थी कि जब तक प्रबंधन के साथ मामले को लेकर पूरी तरह से वार्ता कोलकाता के निर्देश पर नहीं हो जाती है

, साथ ही जब तक स्थानीय प्रबंधन मामले को लेकर मुख्यालय प्रबंधन को सकारात्मक रिपोर्ट भेजकर मुख्यालय के जवाब से अवगत कराने का काम नहीं करता है, तब तक कामगारों, पेंशनरों, सप्लाई एवं एएमसी- एआरसी मजदूरों की बिजली काटने का कार्य नहीं किया जाएगा। बावजूद 4 सितंबर को काॅलोनी के लगभग 25 आवासों की बिजली गुरुवार शाम को काट दी गई जिसका प्रतिरोध मंच के सदस्यों ने किया। कहा कि प्रबंधन जान बूझकर स्थानीय स्तर पर औद्योगिक वातावरण को अशांत करने पर तुला है
जिसे बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। बैठक में तय हुआ कि डीवीसी के डीजीएम काली चरण शर्मा के कोलकाता से लौटने के बाद मंच का एक प्रतिनिधिमंडल उनसे मिलकर स्थानीय प्रबंधन द्वारा मामले को लेकर कोलकाता को भेजे गये रिपोर्ट और कोलकाता से मिले जवाब की जानकारी लेने का कार्य करेगा।
कहा कि जानकारी संतोषजनक नहीं रहने की स्थिति में प्रबंधन के साथ आगे की लड़ाई को लेकर रणनीति तय कर जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाएगा। बैठक में आरएस पांडेय, मो शाहजहां, रामेश्वर साव, श्रवण सिंह, मोती लाल महतो, इंदरजीत सिंह, धरम सिंह, अमर, ब्रज किशोर सिंह, सीमा महतो, सुषमा कुमारी, रवि नंदन पंडित, गणेश राम, रोहित सिंह पाल्टा, सूरज सिंह, राजेश कुमार आदि मौजूद थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
