
बलियापुर – बीबीएम इंटर कॉलेज विकास समिति की बैठक बुधवार को कॉलेज प्रांगण में समिति के अध्यक्ष पूर्व विधायक आनंद महतो की अध्यक्षता में हुई ।बैठक में कॉलेज विकास समिति को मजबूती प्रदान करने के लिए मार्च 2022 से अब तक समिति की बैठक में

अनुपस्थित रहने वाले चार सदस्यों की सदस्यता रद्द करने का निर्णय लिया गया। वहीं समिति की पांच बैठकों में लगातार अनुपस्थित रहने वाले सदस्यों को भी कारणपृक्षा नोटिस जारी करने का निर्णय लिया गया। बैठक में सदस्यों का बकाया सदस्यता शुल्क अगले सितंबर महीने तक हर हाल में जमा कर देने पर सहमति बनी।

बैठक में समिति द्वारा प्रकाशित होने वाले नूतन डहर पर भी चर्चा किया गया। आगामी 23 सितंबर को झारखंड आंदोलन के पुरोधा पूर्व सांसद विनोद बिहारी महतो की जयंती पर कॉलेज में आयोजित होने वाले कार्यक्रम की सफलता को लेकर कई प्रस्ताव पारित किए गए।
बैठक में समिति के कोषाध्यक्ष जगदीश प्रसाद अग्रवाल, गुरुचरण सिंह, सपन कुमार महतो, आशीष चटर्जी, काशीनाथ मंडल, प्राचार्य डॉ राकेश कुमार महतो, अकबर अली खान, अमीन चंद्र महतो, शक्ति पद महतो, काजी असीर अहमद आदि थे.
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
