• Fri. Mar 6th, 2026

अपनी मांगों को लेकर रसोइया संघ ने की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Aug 18, 2025

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर भारतीय मध्याह्न भोजन संयुक्त रसोइया संघ के तत्वाधान में रसोइया की बैठक रविवार को बीआरसी परिसर में किया गया।बैठक की अध्यक्षता एवं संचालन संघ के अध्यक्ष रमेश कुमार ने किया।विशिष्ट  अतिथि के रूप में संघ के जिलाध्यक्ष अक्षय कुमार यादव  मौजूद थे।बैठक के दौरान रसोइयों को 1650 से बढ़कर 3300 रुपये मानदेय किये जाने का स्वागत किया गया।

लेकिन रसोइयों ने आरोप लगाया कि हमलोग की प्रमुख मांगो पर कोई विचार सरकार द्वारा नही किया गया।इतना कम मानदेय पर परिवार के खर्चा कैसे चलेगा। जिलाध्यक्ष और प्रखंड अध्यक्ष  ने बताया कि तीन माह से मानदेय बकाया है जिसका भुगतान अविलंब किया जाय साथ ही मानदेय का भुगतान प्रति माह किया जाय।

रसोइयां संघ की प्रमुख मांगे है सभी रसोइयों को चतुर्थ वर्गीय कर्मचारी का दर्जा दिया जाये, सेवानिवृत रसोइया को पेंशन की सुविधा ,प्रतिमाह 18000 रु मानदेय,साल में 10 महीने के बजाय 12 महीने का मानदेय भुगतान एवम प्रत्येक माह के 5 तारीख तक मानदेय भुगतान सुनिश्चित किया जाना चाहिये।

बैठक के दौरान कुछ रसोइयों ने आरोप लगाया कि विद्यालय प्रधान द्वारा कार्य के दौरान उनसे सम्मानजनक व्यवहार नही किया जाता है।वही रसोइयों ने बताई कि खाना बनाने के लिए गैस सिलेंडर की व्यवस्था सभी स्कूलों में होना चाहिये क्योकि वर्षात के दिनों में लकड़ी पर खाना बनाना मुश्किल हो रहा है। इस दौरान मौके पर संघ के सचिव नीरा देवी,जयमाला,कोषाध्यक्ष संजू देवी सहित सैकड़ों रसोइयां मौजूद थी।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *