• Sun. Feb 15th, 2026

पुटकी ए टाईप शिव मंदिर प्रांगण में युवा शक्ति संगठन अर्लगड़िया की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Jul 29, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
पुटकी:- पुटकी ए टाइप स्तिथ शिव मंदिर प्रांगण में मंगलवार 29 जुलाई को एक आहूर्त बैठक समाजसेवी मुकेश पासवान के नेतृत्व में आयोजित की गई । बैठक में एक संगठन का निर्माण किया गया । जिसमे अर्लगड़िया पंचायत के ग्रामीण युवक गण शामिल हुए।वही बैठक में सर्वसम्मति से संगठन का नाम युवा शक्ति संगठन अर्लगड़िया रखा गया ।

तत्पचात संगठन का चुनाव कराया गया जिसमे अध्यक्ष राज कुमार ताती, सचिव सुमित कुमार , कोषाध्यक्ष नवीन कुमार , उपाध्यक्ष धनराज कुमार पासवान , ,महा सचिव सोनू यादव , प्रवक्ता मुकेश पासवान , मीडिया प्रभारी सूरज पासवान के अलावे कार्यकरिणी के सदस्य चुने गए ।

वही इस नए संगठन के नव निर्वाचित अध्यक्ष राज कुमार तांती ने संगठन का कार्य रूप की जानकारी देते हुए बताया कि संगठन बनाए जाने का मुख्य उद्देश यह है कि यहाँ आसपास क्षेत्रों में चल रहे आउटसोर्सिंग, खनन कंपनी में स्थानीय बेरोजगार लोगो को रोजगार दिलाना एवं विकाश जैसे अन्य कार्यों को प्रगति पर लाने के लिए एकजुट होना। बैठक में मौके पर सर्वश्री शुभम सिंह , मनबोध सिंह ,शेखर राय, करण कुमार , रोहित कुमार , सहित दर्जनों युवा उपस्थित रहे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *