
निरसा: नालसा (NALSA) के तत्वावधान में और जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धनबाद के अध्यक्ष श्री वीरेंद्र कुमार तिवारी के निर्देशानुसार, तथा सचिव श्री मयंक तुषार टोपनो के आदेशानुसार, आज निरसा प्रखंड के एसएसकेबीसी हाई स्कूल में एक महत्वपूर्ण विधिक साक्षरता क्लब का आयोजन किया गया। यह आयोजन अधिकार मित्र पंकज कुमार वर्मा द्वारा आशा परियोजना के तहत किया गया।

शिविर में मुख्य रूप से बच्चियों को बाल विवाह के संबंध में विशेष जानकारी दी गई, जिसमें इसके कानूनी पहलुओं और दुष्परिणामों पर प्रकाश डाला गया। इसके साथ ही, उपस्थित छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, धनबाद की कार्यप्रणाली और नालसा द्वारा संचालित टोल फ्री नंबर 15100 के बारे में भी विस्तृत जानकारी प्रदान की गई, ताकि वे कानूनी सहायता और जानकारी प्राप्त कर सकें। इस पहल का उद्देश्य बच्चों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना और समाज में व्याप्त कुरीतियों के खिलाफ उन्हें सशक्त बनाना है।

संवाददाता: नरेश विश्वकर्मा
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
