
लोहरदगा: पतंजलि योग समिति एवं भारत स्वाभिमान, लोहरदगा के तत्वावधान में आज स्थानीय सुंदरी देवी सरस्वती शिशु मंदिर प्रांगण में जिला कार्यकारिणी की एक आवश्यक बैठक आयोजित की गई। जिला प्रभारी प्रवीण कुमार भारती की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में योग और स्वस्थ जीवनशैली के महत्व पर बल दिया गया।

जिला प्रभारी प्रवीण कुमार भारती ने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि योग, आयुर्वेद और योगानुकूल जीवनशैली ही स्वस्थ जीवन का आधार है। उन्होंने जोर दिया कि योगाभ्यास की निरंतरता और संयमित जीवनशैली अपनाए बिना तन-मन की स्वस्थता की कल्पना करना व्यर्थ है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक व्यक्ति को यह समझना होगा कि उन्हें अपनी जीवनशैली को, चाहे वह शारीरिक स्तर पर हो या मानसिक स्तर पर, नियमित और संयमित करना होगा।

पतंजलि योग समिति आगामी 25 जुलाई से पांच दिवसीय निःशुल्क योग शिविर का आयोजन सरस्वती शिशु मंदिर के प्रांगण में करेगी। इस शिविर में यम, नियम, आसन, प्राणायाम और ध्यान के अलावा स्वस्थ दिनचर्या, आहारचर्या और नियमित जीवनशैली कैसे अपनाई जाए, इसका गहन प्रशिक्षण दिया जाएगा।
समिति के संरक्षक एवं राज्य कार्यकारिणी सदस्य शिवशंकर सिंह ने सभी प्रखंडों में प्रवास कर योग शिविर लगाने का आह्वान किया। समिति के प्रभारी अभय भारती ने आमजनों से इस प्रशिक्षण शिविर में भाग लेकर लाभान्वित होने की अपील की।
वनवासी कल्याण आश्रम के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कृपा प्रसाद सिंह ने कहा कि योग में हर समूह को बांधने की क्षमता है। इस शिविर में प्रशिक्षण प्रवीण भारती, शिवशंकर सिंह, दिनेश प्रजापति, अभय भारती, अंकित अग्रवाल और खुशी भारती द्वारा दिया जाएगा।
बैठक में मुख्य रूप से उक्त पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
