• Mon. Feb 16th, 2026

बलियापुर में कुड़माली छात्र संगठन की बैठक 

admin's avatar

Byadmin

Jul 16, 2025

 

बलियापुर: केन्दुआटांड़ में बुधवार को कुड़माली छात्र संगठन की एक बैठक दिवाकर महतो की अध्यक्षता में हुई। जिसमें कुड़माली भाषा में स्नातक, स्नातकोत्तर एवं बीएड में पढ़ाई चालू करने की मांग को लेकर विनोबा भावे हजारीबाग युनिवर्सिटी एवं रांची में धरना कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया।

जिसमें सैकड़ों की संख्या में छात्र छात्राएं भाग लेंगे। कुड़माली छात्र संगठन नेता दिवाकर महतो ने कहा कि विनोद धाम से लेकर बीबीएमकेयू तक का पदयात्रा सफल रहा। कहा कि स्नातक,

स्नातकोत्तर एवं बीएड में कुड़माली की पढ़ाई चालू नहीं किया गया तो इसको लेकर जोरदार आंदोलन किया जाएगा। बैठक में दिनेश महतो, राज आर्यन महतो, मोनू महतो, आकाश महतो, हरि महतो आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *