
महुदा(धनबाद) झारखण्ड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ की एक आहूर्त बैठक ब्रह्मबाबा मन्दिर प्रांगण महुदा में संघ के धनबाद जिला अध्यक्ष मुन्ना खान की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई।एवं संचालन संजय कुमार ने की।बैठक में बाघमारा प्रखंड की सभी रसोईया/संयोजिका ने अपने जिला अध्यक्ष को अपनी समस्यायों से आवगत कराते हुए कहा कि बाघमारा में कुछ विद्यालय ऐसे है जिसमे शिक्षको की समानांतर सरकार चलती है और उन्ही के द्वारा रसोईया एवं संयोजिका को बेवजह अपनी मनमानी कर परेशान किया जा रहा है।और उन्हें बात बात पर मनमर्जी विद्यालय से हटाने का धमकी दि जाती है।कुछ विद्यालय में संयोजिका को बिना सूचना दिए विद्यालय से हटा दिया गया है।इस कदर रसोईया और संयोजिका शोषण और जुल्म का शिकार हो रही है जबकि उनलोग सरकार के अधीन लगातार 20वर्षो से विद्यालय में कार्य कर रही थी।अगर उन्हें कार्य पर वापस नही लिया गया तो हमलोग न्यायालय का दरवाजा जाएंगे।इसपर जिला अध्यक्ष मुन्ना खान ने कहा कि आगामी 19

/01/2025 को गोविंदपुर प्रखंड परिसर में अभिनन्दन सम्मेलन समारोह का आयोजन किया गया है।जिसमें रसोईया संयोजिकाओं का जुटान किया जाएगा उक्त कार्यक्रम में निरसा के माले विधायक अरूप चटर्जी एवं सिंदरी विधायक चन्द्रदेव महतो उर्फ बबलू दा एवं झामुमो टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो भाग लेंगे।साथ ही रसोइया संघ हजारो की संख्यां में भाग लेंगे।झारखण्ड प्रदेश विद्यालय रसोईया संयोजिका अध्यक्ष संघ के प्रदेश अध्यक्ष अमित प्रजापति उन्हे मांग पत्र सौपेंगे और उसी दिन आगे की रणनीति का निर्णय लिया जाएगा।अगर हमारी मांगे नही मानी गई तो बाध्य होकर जिला शिक्षा अधीक्षक महोदय का घेराव किया जाएगा। मौके पर सचिव भानू देवी,महासचिव संजय कुमार महतो,अफसाना खातून,सभद्रा देवी,गीता देवी,सारथी देवी, रेणु देवी,सरोज देवी,मीना देवी,लक्ष्मी देवी,रुक्मणि देवी आशा देवी,कांति देवी,कौशल्या देवी,कमला देवी,कुरैशा बीबी,जगेशरी देवी इत्यादि उपस्थित थी।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
