• Mon. Mar 2nd, 2026

बलियापुर में स्मार्ट मीटर लगाये जाने के विरोध में जनप्रतिनिधियों की बैठक 

admin's avatar

Byadmin

May 18, 2025

 

बलियापुर: विद्युत विभाग द्वारा बलियापुर प्रखंड क्षेत्र में स्मार्ट मीटर लगाए जाने के विरोध में रविवार को स्मार्ट बाजार में चैंबर ऑफ कॉमर्स व जनप्रतिनिधियों की एक बैठक हुई।

जिसमें वक्ताओं ने कहा कि बलियापुर क्षेत्र कृषि बहुल इलाका है। 90% जनसंख्या ग्रामीण क्षेत्रों में निवास करती हैं। झारखंड विद्युत वितरण निगम लिमिटेड द्वारा क्षेत्र में स्मार्ट मीटर जबरदस्ती लगाया जा रहा है। विद्युत विभाग द्वारा पुनः स्मार्ट मीटर लगाने का प्रयास किया गया तो इसका जोरदार आंदोलन किया जाएगा।

मौके पर चैंबर ऑफ़ कॉमर्स के अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर, प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी, उप प्रमुख आशा देवी, मुखिया गणेश महतो, मुखिया विजय गोराई, प्रमुख प्रतिनिधि विजय रजक, अनवर अली खान, मुस्ताक आलम, पंसस दिवाकर महतो, नमिता मंडल, चंदा देवी, हीरालाल मोदक, तपन रजक, सिकंदर खान, गोलक गोराई,  जाहिद अंसारी, आशीष कर, सुबीर दत्ता, सोनू कुमार, सीमा देवी, आजाद, शेख तालीम आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *