• Sun. Feb 15th, 2026

लखीसराय शिक्षा घोटाला को लेकर लखीसराय में विद्यापीठ चौक से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च को लेकर राजद की बैठक।

admin's avatar

Byadmin

Apr 21, 2025

 

लखीसराय – 20 अप्रैल रविवार की दोपहर लखीसराय शिक्षा घोटाला को लेकर महागठबंधन राजद की एक दिवस बैठक रखी गई। यह बैठक कन्या विद्यालय मननपुर बाजार में रखी गई। इस बैठक का मुख्य उद्देश्य 21 अप्रैल को लखीसराय में विद्यापीठ चौक से जिला मुख्यालय तक पैदल मार्च होना है। इस बैठक में राजद जिलाध्यक्ष कालीचरण दास, राजद जिला उपाध्यक्ष प्रेम सागर चौधरी,विजय प्रकाश यादव सनोज यादव,कौशिक यादव,प्रमोद तांती,राम लखन यादव, टुनटुन शर्मा,अनिल कुमार,महेंद्र यादव, विपीन कुमार,योगेश्वर महतो, गोविंद राज,सुरेश कुमार वर्मा शामिल हुए। सरकार की बहू आयामी योजनाएं दलित महादलित टोले में चल रही हैं पर उसी दलित बस्ती का हाल खराब है इसको लेकर ने राजद जिला उपाध्यक्ष प्रेम सागर ने सरकार की बहू आयामी योजनाएं जो दलित महादलित टोले में चल रही हैं पर उसी दलित बस्ती का हाल खराब है इसको लेकर कहा कि यह सरकार पूरी तरीके से फेल है भ्रष्टाचार से लिप्त है यह दलितों शोषितों वंचितों का अधिकार को छीनने वाली सरकार है। आप नजर उठाकर देखे कहां विकास हो रहा है, चाहे दलित के यहां चलकर देखिए,कई दलित बस्ती में आज तक पहुंच पथ नहीं बना हुआ है आखिर किस स्थिति में हैं ये लोग। इनके यहां नाली नहीं है जल जमाव की समस्या बनी हुई है। इन्होंने कहा कि आज भी जब हम आ रहे थे तो कुछ लोगों ने कहा हमलोग क्या करे सरकार हम लोगों के साथ इस तरीके का भेदभाव करती है। हमारा कहना है कि वास्तव में इनके लिए कोई योजना ही नहीं बनता है दलित के लिए कोई प्लान इनके पास नहीं है। इस सरकार में गरीबी अमीरी का दायरा इतना ऊपर उठ चुका है कि ये सरकार अडानी और अंबानी के लिए काम कर रहा है न कि दलित शोषित आदिवासी भाई के लिए यह सरकार कोई काम कर रही है। यह कोई भी निदान करने वाली सरकार नहीं है यह जुमले वाजो कि झूठी सरकार है यह क्या निदान खोजेंगे। आज तक इन्होंने जो बोला किया क्या इन्होंने कहा कि गरीबों को 15- 15 लाख रुपया देंगे क्या मिल गया, दो करोड़ रोजगार प्रतिवर्ष देंगे क्या लोगों को मिल गया। यह सरकार कोई भी काम किसी के लिए करने वाला नहीं है इनके पास देने के लिए कोई रोजगार नहीं है ना ही इनलोगों के पास प्लान है यह बस जुमलेवाजो की सरकार है।जब इन से पूछा गया कि विपक्ष की सरकार में आप है तो पंचायत के जो भी अधिकारी आपके हैं वह क्या करते है आवाज क्यों नहीं उठता है इनके द्वारा। इसको लेकर इन्होंने कहा कि सरकार ही जब भ्रष्ट है, सारा सिस्टम भ्रष्टाचार में लिप्त है तो क्या होगा। इतना बड़ा शिक्षा घोटाला हुआ है उसका कोई एफ आई आर अभी तक दर्ज नहीं हुआ है तो इससे क्या समझे। आप किसी विभाग में जाइए सारे विभाग में चाहे ब्लॉक हो थाना हो पदाधिकारी क्या करते हैं कही भी बिना कोई घुस लिए हुए कोई काम नहीं रहा है पूरे बिहार में। आंखों पदाधिकारी क्या करेंगे यह लोग तो कान में कड़ुआ तेल डाल कर सोए हुए है। सरकारी अपराधी के बल पर चल रहा है बिहार में आए दिन हत्या, लूट, बलात्कार आदि हो रहा है। यह सरकार महाघोर जंगलराज की सरकार है इसमें कुछ पदाधिकारी सरकार को चला रहे हैं कुछ नेता सरकार को चला रहे हैं मानिए कि पूरी तरीके से बिहार का सिस्टम फेल है अब इसको बदलने की जरूरत है। आने वाले 2025 में पूरा समाज जो गरीब कुचले दबे समाज के है वे लालू यादव के विचारधारा के साथ चलकर, महा गठबंधन की विचारधारा के साथ चलकर तेजस्वी यादव के नेतृत्व में तेजस्वी यादव को मुख्यमंत्री बनाने के लिए एक कतार में खड़े हो गए हैं कि उनको कैसे करके मुख्यमंत्री बनाना है। आपको बता दें कि उनकी जो उपयोगी योजना है गरीबों के लिए है प्रत्येक महिला के खाते में प्रतिमाह 2500 रुपए देने का वादा किया है, जितने भी बुजुर्ग है चाहे वह पुरुष हो या महिला उनको विधवा दिव्यांग पेंशन ₹400 मिलता है उन्हें बढ़ाकर 1500 रुपया किया जाएगा। गरीबों के लिए 200 यूनिट बिजली मुफ्त दिया जाएगा, नौजवान जो कहीं भी किसी भी प्रकार का फॉर्म भरता है कहीं आता जाता है उनके आने जाने का जो खर्च होगा उसका सारा इंतजाम सरकार करेगी, वास्तव मे तेजस्वी यादव जो कहते हैं वह करते हैं।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *