• Sat. Mar 7th, 2026

उपायुक्त रविशंकर शुक्ला ने समाहरणालय सभागार मे सभी विकास योजनाओं का किया बैठक में समीक्षा

admin's avatar

Byadmin

Apr 10, 2025

 

 

सरायकेला : जिला समाहरणालय सभागार मे उपायुक्त रविशंकर शुक्ला के द्वारा अनुसूचित जनजाति,अनुसूचित जाति,अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग,महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा, स्वास्थ्य चिकित्सा शिक्षा एवं परिवार कल्याण, कृषि, ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के अद्यतन कार्य प्रगति की समीक्षा की गई।इस दौरान मुख्य रुप से उप विकास आयुक्त श्री आशीष अग्रवाल एवं सभी सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारी उपस्थित रहें।

 

बैठक के दौरान उपायुक्त नें स्वास्थ्य, शिक्षा एवं समाज कल्याण विभाग की समीक्षा के क्रम मे विभिन्न प्रखंड में स्वास्थ्य उप केंद्र,भवन निर्माण कार्य की जानकारी ली तथा कार्य मे तेजी लाने तथा निर्माण कार्य हेतु ऐसी स्वीकृत योजना जिनमे कार्य प्रारम्भ नही किया गया है उनमे यथाशीघ्र कार्य प्रारम्भ कर निश्चित समयावधी मे पूर्ण करने का निर्देश दिया। इस दौरान उपायुक्त नें राज्यकर्मी स्वास्थ्य बीमा योजना की समीक्षा कर सभी विभाग के वरीय पदाधिकारी/डी.डि.ओ. को सभी योग्य पदाधिकारी/कर्मियों का पंजीकरण सुनिश्चित करने, ब्लड बैंक के स्टोरेज क्षमता को ध्यान मे रखते हुए नियमित बल्ड डोनेशन कैंप आयोजित करने तथा प्रत्येक दो माह मे जिला स्तरीय ब्लड डोनेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए।

 

इसके अलावा सभी आंगनबाड़ी केंद्र तथा विद्यालयों में क्रियाशील पेयजल शौचालय की उपलब्धता सुनिश्चित करने,लक्ष्य निर्धारित कर निजी भवन में संचालित आंगनबाड़ी केंद्रों को सरकारी भवन मे सिफ्ट करने तथा नियमित रुप से VHSND आयोजित कर महिलाओं/किशोरियों के स्वास्थ्य जाँच सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया।

 

वहीं उपायुक्त के द्वारा सभी पंचायत भवनों में भारत नेट लाइव क्रियाशील रहें यह सुनिश्चित करने, मनरेगा अंतर्गत पोटो हो, बिरसा हरित ग्राम योजना तथा बिरसा कूप सिंचाई संवर्धन योजना लंबित योजनाओं को पूर्ण करने तथा कल्याण विभाग अंतर्गत साईकल वितरण योजना 2024-25 के शेष बचे वितरण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के निर्देश सम्बन्धित पदाधिकारियों को दिया गया।

 

*बदलते मौसम एवं गर्मी को देख चापानल एवं जलमिनारो की मरम्मत सुनिश्चित करें : उपायुक्त*

 

समीक्षा बैठक के क्रम मे उपायुक्त नें बदलते मौसम एवं गर्मी को ध्यान मे रखते हुए पेयजल समस्या ग्रामीणों को न हो इस निमित्त सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को पंचायत स्तर पर खराब पड़ चापानल,जलमिनार एवं हर घर नल जल योजनाओं की सूची तैयार कर नियमानुसार सम्बन्धित विभागीय पदाधिकारियों से समन्वय स्थापित कर मरमत्ती सुनिश्चित करने का निर्देश दिया।

 

बैठक के अंत में उपायुक्त नें सभी प्रखंड विकास पदाधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि विभिन्न विभाग द्वारा संचालित सरकार की जन-कल्याणकारी योजनाओं का प्रखंड स्तर पर नियमित समीक्षा करें तथा कार्य निर्वहन में आ रही समस्याओं का स्थानीय स्तर पर नियमानुसार निराकरण सुनिश्चित करें। उपायुक्त ने कहा कि योजनाओं का निश्चित समयावधि में क्रियान्वयन हो यह हमारी प्राथमिकता होनी चाहिए। उन्होंने कहा की सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रखंड स्तर पर योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के निमित्त क्षेत्रीय पदाधिकारियों की जवाबदेही तय करें तथा कार्य में अनियमितता एवं लापरवाही बरतने वाले पदाधिकारी/कर्मी को चिन्हित कर नियमसंगत कार्रवाई सुनिश्चित करें।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *