• Fri. Mar 6th, 2026

प्रधानमंत्री आवास योजना से एससी एसटी समुदाय के लोगों का नाम जोड़ने हेतु बैठक।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 15, 2025

 

 

लखीसराय (सुजीत कुमार)- शनिवार 15 फरवर 2025 की दोपहर प्रखंड विकास पदाधिकारी प्रिया कुमारी की देखरेख में प्रखंड सभागार मे प्रखंड स्तरीय प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत आवास ऐप संग पोर्टल पर नया नाम जोड़ने हेतु जिसमें विशेष कर एससी एसटी समुदाय के लोगों का नाम जोड़ने हेतु यह प्रखंड स्तर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित दिया गया। इस कार्यक्रम में ग्रामीण आवास सहायक, ग्रामीण आवास पर्यवेक्षक, विकास मित्र,टोला सेवक, पंचायत रोजगार सेवक, भीडब्लूओ सभी उपस्थित हुए। इस दौरान बताया गया कि 18 फरवरी 2025 से लेकर 25 फरवरी 2025 तक सभी एससी एसटी टोला में सर्वेक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। इस कार्यक्रम में विकाश मित्र एवं ग्रामीण आवास सहायक या पंचायत रोजगार सेवक दोनों मिलकर कार्य करेंगे, जिससे इस टोले में रहने वाले कोई भी एससी एसटी के लाभुक जो योग्य हो वो नाम जोड़ने से वंचित न रह पाए।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *