• Fri. Mar 6th, 2026

मननपुर कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में हिंदूस्तानी आवाम मोर्चा हम (सेक्युलर) की प्रखंड स्तरीय बैठक।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 15, 2025

 

 

लखीसराय (सुजीत कुमार)- 15 फरवरी शनिवार की दोपहर मननपुर कन्या उच्च विद्यालय के प्रांगण में हिंदूस्तानी आवाम मोर्चा हम (सेक्युलर) की प्रखंड स्तरीय बैठक की गई। इस बैठक में अध्यक्ष के रूप में प्रखंड अध्यक्ष संजय मांझी ने किया। हिन्दुस्तानी आवाम मोर्चा के जिलाध्यक्ष रामबिलास पासवान एवं पार्टी के वरिष्ठ अतिथि एवं जिला प्रवक्ता प्रकाश राम भी उपस्थित हुए। इस बैठक में हम के सभी कार्यकर्ता 18 फरवरी को के आर के मैदान में सम्मेलन होगा। उस दिन हम पार्टी के 500 से अधिक लोगों को लेकर जाने की चर्चा की गई। हिंदूस्तानी आवाम मोर्चा हम (सेक्युलर) का 23 फरवरी को पटना के गांधी मैदान में गरीब रैली है। इस दिन हम सभी लखीसराय से लगभग दो हजार लोगों पहुंचेंगे। इस बैठक में माया देवी, प्रेमलता देवी,ललिता देवी,कंचन देवी,प्रहलाद मांझी,सुधीर मांझी,भुनेश्वर मांझी, हरेराम मांझी,सत्येंद्र मांझी आदि मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *