• Fri. Feb 20th, 2026

कांग्रेस की विधानसभा चुनाव को लेकर हुई समिक्षा बैठक

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 12, 2024

 

 

हजारीबाग : जिला कांग्रेस कार्यालय कृष्ण आश्रम में हजारीबाग विधानसभा में हुए चुनाव के नतीजे को लेकर एक समिक्षा बैठक बरही विधानसभा, मान्डु विधानसभा तथा बड़कागांव विधानसभा का आयोजन किया गया । बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष शैलेन्द्र कुमार यादव नें की । इस बैठक मुख्य अतिथि हजारीबाग जिला चुनाव समिक्षा समिति के संयोजक पूर्व मंत्री बंधु तिर्की तथा विशिष्ट अतिथि जिला चुनाव समिक्षा समिति के सदस्य सुल्तान अहमद, रविन्द्र झा तथा संविधान रक्षक अभियान के जिला संयोजक शांतनु मिश्रा उपस्थित हुए । बैठक में प्रदेश पदाधिकारी वरिष्ठ कांग्रेसी प्रदेश प्रतिनिधि जिला के पदाधिकारी कार्यकारिणी के सदस्य प्रखंड अध्यक्ष प्रकोष्ठ के अध्यक्ष मंच मोर्चा के अध्यक्ष तथा कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने विचारों को रखा । जिला समिक्षा समिति के संयोजक पूर्व मंत्री बंधु तिर्की ने लोगों की बातों को गंभीरतापूर्वक सुन कर कहा कि जिला के विधान सभाओं में पार्टी की जो हार हुई है इस समिक्षा बैठक में छन कर आई है । इन सभी बिंदूओं को प्रदेश के उच्च पदाधिकारी के सामने रख कर कहां भुल और कहां चुक हुई इस पर चिंतन और मंथन कर इसे दुरूस्त किया जाएगा ताकि आने वाले लोकसभा या विधानसभा में इसकी पुनरावृति न हो । उन्होंने कहा कि इस हार से कांग्रेस हताश नही है । झारखंड में महागठबंधन की सरकार है । हम सरकार द्वारा संचालित जन हित में लाभकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए कटिबद्ध हैं । प्रवक्ता निसार खान ने बताया की बरही विधानसभा के प्रत्याशी अरूण साहु माण्डु विधानसभा के प्रत्याशी जयप्रकाश भाई पटेल प्रदेश महासचिव बिनोद कुशवाहा प्रदेश सचिव अवधेश कुमार सिंह आदि उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *