• Sun. Apr 5th, 2026

एसएसपी ने डीसी ऑफिस स्थित पुलिस मुख्यालय में संगठित अपराध को लेकर झारखंड एटीएस और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी के साथ की बैठक

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 12, 2024
crescent ad

 

 

धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन ने बुधवार को डीसी ऑफिस स्थित पुलिस मुख्यालय में संगठित अपराध को झारखंड एटीएस और स्पेशल ब्रांच के अधिकारी के अलावा जिले के सभी डीएसपी और थाना प्रभारी इंस्पेक्टर के साथ एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की जिसमें धनबाद के लिए सर दर्द बना प्रिंस खान एवं अमन सिंह गिरोह से जुड़े अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस ने रणनीति बनाई धनबाद एसएसपी एचपी जनार्दनन ने बताया कि धनबाद का भगोड़ा अपराधी प्रिंस खान दुबई में रहकर विभिन्न घटनाओं एवं रंगदारी के साम्राज्य को अंजाम दे रहा है ऐसे में ऑर्गेनाइज्ड क्राइम से जुड़े अपराधियों पर नकेल कसने के लिए पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है संगठित अपराध से जुड़े अपराधियों के खातों को सील करने से लेकर तमाम तरह की कानूनी कार्रवाई की जा रही है प्रिंस खान से जुड़े आपराधिक मामले की छानबीन के लिए बिहार से गया पुलिस पहुंची थी पिछले एक साल के अंदर हुए संगठित अपराध से जुड़े सभी मामलों की जानकारी जुटाई जा रही है झारखण्ड डीजीपी के आदेश पर इस गैंग से जुड़े अपराधियों का इतिहास खंगाला जा रहा है!


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *