
बलियापुर :गुलुडीह गांव में गुरुवार को झारखंड बांग्ला भाषा उन्नयन समिति की बैठक वशिष्ठ मोदक की अध्यक्षता में हुई। मुख्य अतिथि समिति के संस्थापक बेंगू ठाकुर ने बैठक को संबोधित करते हुए बांग्ला भाषा के विकास के लिए लोगों को एकजुट होकर जनजागरण पैदा करने की जरूरत बताया। अपनी मातृभाषा बांग्ला के विकास के लिए हर बच्चों को बांग्ला भाषा की शिक्षा दिलाने पर जोर दिया गया। बैठक में जलधर मोदक, बलराम मोदक, मीरा मोदक, गोविंद ठाकुर, अंकिता देवी, सूरज गोप, सीमा देवी, अनुपमा देवी, गेंदू देवी, एकादशी देवी आदि थे।

सुरुंगा में क्रिकेट टूर्नामेंट का उद्घाटन


बलियापुर : सुरुंगा गांव में गुरुवार को तीन दिवसीय क्रिकेट टूर्नामेंट शुरू हो गया। टूर्नामेंट का उद्घाटन प्रखंड प्रमुख पिंकी देवी व मुखिया विजय कालिंदी ने किया। मौके पर विजय रजक, पांडव देव, महावीर कुंभकार आदि थे। उद्घाटन मैच में सुरुंगा सुमित फाइनेंशियल बनाम श्लोक क्लब के बीच खेला गया। आठ ओवर के इस खेल में सुमित फाइनेंशियल क्लब 11 रन से विजय रहा। इस टूर्नामेंट में कुल एक दर्जन टीम भाग ले रहे हैं। खेल कार्यक्रम को संपन्न करने के लिए आयोजन समिति के शुभम देव, सौरभ देव, युगल, रोहन, लखन रजक आदि काफी सक्रिय है।
डालसा के द्वारा अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस पर लगाया गया जागरूकता शिविर

बलियापुर गुरुवार को।झारखंड विधिक सेवा प्राधिकार के तत्वावधान मे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, के।आदेश अनुसार बलियापुर 2 उच्च विद्यालय, बलियापुर में विधिक जागरूकता शिविर एवं नशीली दवाओं और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतर्राष्ट्रीय नशा निषेध दिवस मनाया गया जिसमें बच्चों को नशा एवं तस्करी से होने वाले नुकसान के बारे में बताया गया नशीली पदार्थ जैसे अफीम, चरस, गांजा एवं अन्य नशीली दवा के बारे में अधिकार मित्र एजाज अहमद, जगदीप रजक, संतोष कुमार सिंह, उमाशंकर मंडल के द्वारा जानकारी दिया गया मौके पर छात्र एवं शिक्षकों के साथ मिलकर के नशा निषेध के खिलाफ प्रभात फेरी के माध्यम से लोगों को जागरूक किया गया मौके पर, जगदीप रजक, संतोष कुमार सिंह, उमाशंकर मंडल एवं प्रिंसिपल संतोष कुमार सिंह शिक्षक हसनैन अहमद गौतम साव संजू कुमार दास अरविंद सिंह प्रिया बरत घोष जिगर बी संदीप बालकिरिष्ण सुमित बेसरा मौजूद थे l
विभिन्न समस्याओं को लेकर महिलाओं की बैठक

बलियापुर : गुरुवार को बलियापुर के बाघमारा गांव में विभिन्न समस्याओं को लेकर महिलाओं ने की बैठक बैठक में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उपस्थित हुई। बैठक में मुख्य रूप से बिजली, पानी, मैया सम्मान योजना, पेंशन योजना, आवास योजना, आत्मनिर्भरता के लिए समूहों का कार्य क्लाप आदि पर विचार विमर्श किया गया। मौके पर अनुराधा देवी, पूर्णिमा कर्मकार, पूर्णिमा कुमारी महतो, रेखा गोराई, मिठू सरकार, लक्ष्मी देवी, सुमित्रा देवी, तनुश्री चटर्जी, सुनीता देवी सहित सैकड़ों महिलाएं मौजूद थी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
