• Thu. Mar 12th, 2026

बकरीद से पहले MPL ओपी में शांति समिति की बैठक: अफवाहों पर होगी कार्रवाई

admin's avatar

Byadmin

Jun 6, 2025

 

 

निरसा: निरसा के MPL ओपी थाना परिसर में आगामी बकरीद (ईद-उल-अजहा) को लेकर शांति समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई. MPL ओपी थाना प्रभारी सुमन कुमारी की अध्यक्षता में हुई इस बैठक में थाना क्षेत्र के आसपास रहने वाले सभी गणमान्य व्यक्ति, मुखिया, समिति के सदस्य और मुखिया पति सहित अन्य प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे.

बैठक का मुख्य उद्देश्य बकरीद के दौरान शांति और सौहार्द बनाए रखना था.

 

थाना प्रभारी सुमन कुमारी ने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि किसी भी प्रकार की पशु बलि सार्वजनिक रूप से न की जाए. उन्होंने विशेष रूप से इस बात पर जोर दिया कि सोशल मीडिया पर किसी भी गलत या भ्रामक पोस्ट को बर्दाश्त नहीं किया जाएगा. उन्होंने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि कोई व्यक्ति सोशल मीडिया के माध्यम से अफवाह फैलाता है या आपत्तिजनक सामग्री पोस्ट करता है, तो प्रशासन द्वारा उसके खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

 

थाना प्रभारी ने शांति समिति के सदस्यों से आग्रह किया कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में सद्भाव बनाए रखने में सहयोग करें और किसी भी अप्रिय घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दें. बैठक में सभी ने शांतिपूर्ण तरीके से बकरीद मनाने और प्रशासन का सहयोग करने का संकल्प लिया.


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *