• Sat. Mar 7th, 2026

बकरीद को लेकर पुटकी थाना में हुई शांति समिति की बैठक

admin's avatar

Byadmin

Jun 3, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी
पुटकी :- सोमवार को पुटकी थाना प्रांगण में आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति समिति की बैठक आयोजित की गई । बैठक की अध्यक्षता पुटकी थाना पु नि सह थाना प्रभारी वकार हुसैन ने की।बैठक मे उपस्थित लोगों ने बारी बारी से थाना प्रभारी के समक्ष अपनी अपनी क्षेत्र की बातें रखी।इसपर उन्होंने कहा कि बकरीद का त्योहार शांतिपूर्ण मनाएं किसी के द्वारा अफवाह जैसी भ्रमक बातों पर ध्यान न दें यदि कोई ऐसा करता है तो इसकी तत्काल सूचना पुलिस को दें जिसपर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।और क्षेत्र में विधि व्यवस्था कायम रखने में पुलिस प्रशासन का सहयोग करें।पुटकी पुलिस आपकी सेवा में हर क्षण तत्यपर है। बैठक में सम्मलित होने वाले थाना क्षेत्र के गणमान्य व्यक्तियों व शांति समिति के सदस्यों द्वारा बकरीद पर्व शांति वातावरण में मनाने का निर्णय लिया गया।मौके पर थाना के समस्त पुलिस पदाधिकारी व गणमान्य व्यक्तियों में
लक्ष्मण तिवारी , अक्षवर प्रसाद , मुर्तजा अंसारी, सुंदरी देवी, राजू सिंह , जीतू पासवान, टीपू उर्फ इम्तियाज, राजू अंसारी , मो शालिम अंसारी , नसूदीन अंसारी , दीपक सिंह चौधरी, शिवानंद पासवान सहित अन्य लोग मौजूद थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *