
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केन्दुआ:-केन्दुआडीह थाना परिसर में सोमवार को आगामी 7/6/2025 को बकरीद का त्यौहार शांति पूर्ण तरिके से मनाने को लेकर शांति समिति की आहूर्त बैठक का आयोजन किया गया।

बैठक में मुख्य रूप से पुटकी अंचल अधिकारी विकास आनंद उपस्थित हुए।बैठक की अध्यक्षता केन्दुआडीह थाना प्रभारी सह निरीक्षक प्रमोद पांडेय ने किया। वही संचालन रामगोपाल भुवानिया ने किया।बैठक में शांति समिति, पुलिस जनसहयोग समिति, मुस्लिम कमेटी और क्षेत्र के गणमान्य व्यक्ति गन उपस्थित हुए।
नगर निगम के ओर से सुपरवाइजर ओम् प्रकाश चौहान उपस्थित थे। बैठक में सौहार्द पूर्ण तरिके से त्यौहार मनाने को लेकर विशेष चर्चा हुई।वहीं मुस्लिम कमेटी द्वारा त्योहार को लेकर साफ सफाई,पुलिस पेट्रोलिंग का मांग किया गया। थाना प्रभारी ने बैठक में आए अतिथियों का स्वागत करते हुए, त्याग और बलिदान का त्यौहार बकरीद आपसी भाईचारे के साथ मनाने का अपिल किये।
उन्होंने शांति समिति, पुलिस जनसहयोग समिति और गणमान्य लोगों से अपने अपने क्षेत्रों में सुरक्षा के प्रति सजग रहने का अपिल किए। उन्होंने कहा कि यह त्यौहार तीन दिनों तक चलता है, सभी को असामाजिक तत्वों से सजग रहना है, अफवाहों और शोशल मिडिया के भ्रामक तथ्यों पर ध्यान न देते हुए, तुरंत इसकी सूचना पुलिस को उपलब्ध करवाऐं। सूचक का नाम गुप्त रखा जाएगा प्रतिबंधित पशुओं का कुर्बानी पूरी तरह से प्रति बंध है।
और यदि कोई ऐसा करता है तो पकड़े जाने पर उनके विरुद्ध कठोरात्मक कार्रवाई की जाएगी जो उन्हें झेलने होंगे।और यदि कोई साधारण सी कुर्बानी देते है तो उसके अवशेषों को जमीन में गाड़ दें या बंद डस्टबिन में ही डाले, खुले में न फेकें। केंदुआडीह पुलिस आपकी सेवा के लिए हरसंभव सहयोग और सुरक्षा में तत्पर रहेगी। वहीं पुटकी अंचल अधिकारी विकाश आंनद ने कहा कि बकरीद का त्यौहार सादगी,बलिदान और त्याग का प्रतीक है,
इसे सोहाद्र पूर्ण व उद्देश्य स्वरूप वातावरण में मनाऐं। पुलिस सौहार्द बिगाड़ने वालों के साथ शक्ति से निपटेगी।अंत में कार्यक्रम का समापन राष्ट्र गान से हुआ, धन्यवाद ज्ञापन पत्रकार ज्ञान देव पांडेय ने किया। मौके पर पुलिस पदाधिकारियों में एस आई धीरज कुमार मिश्रा,अभिमन्यु चौधरी,अनूप खालखो, ए एस आई राजू मुंडा,मुंशी जनक सिंह,हवलदार निताई महथा एवं गणमान्य व्यक्तियों में हरिप्रसाद पप्पू,चन्द्र देव यादव,महादेव हसदा,सरफूदीन अंसारी, जयप्रकाश चौहान,दीनानाथ गुप्ता,मनोज राय, सुरेन्द्र सिंह,राजेश गुप्ता,गणेश मिश्रा, राजीव झा,सुखदेव पासवान,निततु सिंह, राहुल गुप्ता,अन्नू पासवान,मनौवर हुसैन,अजय रवानी,महफूज आलम,कयूम,आफताब अली इत्यादि उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
