
आदित्यपुर। आदित्यपुर नगर निगम चुनाव अब पूरे जोश में है। वार्ड पार्षद पद के प्रत्याशी अपने-अपने क्षेत्रों में जनसंपर्क और घोषणाओं में जुटे हैं।
इसी कड़ी में वार्ड संख्या 30 से प्रत्याशी अभय कुमार झा ने अपना 10 सूत्री संकल्प पत्र जारी किया। संकल्प पत्र में उन्होंने जागृति मैदान को अतिक्रमण मुक्त कराने, वार्ड की सभी सड़कों पर सीसीटीवी कैमरे लगाने, ताकि चोरी और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर लगाम लगाई जा सके, जैसे अहम मुद्दों को शामिल किया है।
इसके अलावा फुटपाथ दुकानदारों के लिए स्थायी दुकानों की व्यवस्था, सड़क और नल-जल का निर्माण, नियमित सफाई व्यवस्था तथा वेस्ट वाटर मैनेजमेंट को धरातल पर उतारने का वादा किया है, जिससे जलजमाव और पानी की समस्या से निजात मिल सके।
अभय कुमार झा ने कहा कि यदि वे वार्ड पार्षद चुने जाते हैं तो संकल्प पत्र में किए गए सभी वादों पर पूरी निष्ठा से काम करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि कुछ लोग उनके खिलाफ भ्रामक बातें फैला रहे हैं, लेकिन जनता को ऐसे लोगों से सावधान रहने की जरूरत है। “मैं वार्ड पार्षद के रूप में नहीं, बल्कि आपके बेटे भाई के रूप में सेवा करना चाहता हूं,उन्होंने कहा की गरीब बस्तियों के बच्चों की शिक्षा पर विशेष जोर देते हुए कहा कि आर्थिक अभाव के कारण पढ़ाई से वंचित बच्चों को शिक्षा उपलब्ध कराना उनकी प्राथमिकता होगी।
साथ ही वार्ड में सभी सरकारी योजनाओं को धरातल पर उतारकर मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएंगी। अभय कुमार झा ने दावा किया कि उन्हें जनता का भरपूर प्यार और समर्थन मिल रहा है। उन्होंने मतदाताओं से अपील की कि अलमारी छाप, क्रम संख्या एक पर बटन दबाकर उन्हें भारी मतों से विजयी बनाएं।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
