• Sat. Mar 7th, 2026

बड़कागांव प्रखंड के पांच लोग बने रेवेन्यू इंस्पेक्टर लोगों ने दी बधाई

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Feb 19, 2025

 

बड़कागांव: झारखंड सरकार के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने मंगलवार को रांची में 289 अभ्यर्थियों के बीच नियुक्ति पत्र बाटे जिसमें बड़कागांव प्रखंड के मध्य पंचायत निवासी सरोज सोनी के पुत्र संदीप सोनी सांढ गांव निवासी दिनेश्वर दांगी के पुत्र प्रमोद कुमार दांगी, सिंदवारी निवासी देवनन्दन राणा के पुत्र बिट्टू कुमार सहित दो अन्य विद्यार्थियों को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के हाथों रेवेन्यू इंस्पेक्टर (राजस्व निरीक्षक) नगर विकास एवं आवास विभाग का नियुक्ति पत्र दिया गया। बताते चले की बड़कागांव प्रखंड के विद्यार्थियों में प्रतिभा की कमी नहीं है हर एक नियुक्ति में यहां के विद्यार्थी अपना परचम लहराते हैं। बधाई देने वालों में मुख्य रूप से बड़कागांव विधायक रोशन लाल चौधरी, पूर्व विधायक अंबा प्रसाद, पूर्व मंत्री योगेंद्र साव,पूर्व विधायक लोकनाथ महतो, प्रमुख फुलवा देवी, उप प्रमुख वचन देव कुमार, मुखिया संघ अध्यक्ष रंजीत मेहता, पूर्व मुखिया पारसनाथ प्रसाद,उमेश दांगी, आजसू केंद्रीय सदस्य संदीप कुशवाहा अनिता कुशवाहा,पूनम देवी,मंजू देवी,अंजू देवी,बिना सिंह,प्रीति कुमारी,मुखिया तकरीमुल्लाह खान, लीलावती कुमारी, राजीव रंजन, सरिता देवी,पूर्णिमा कुमारी,यशोदा शर्मा,ज्योति कुमारी, विशेश्वर नाथ चौबे,बेचन साव सहित सैकड़ो लोगों ने बधाई दिया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *