• Thu. Feb 12th, 2026

सरायकेला जिले में गरीब बच्चों के लिए फ्री ट्यूशन क्लास शुरू करने की तैयारी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Feb 9, 2026
आदित्यपुर।रविवार को आयोजित समाज के वन भोज कार्यक्रम के दौरान इंडिया की आवाज की ओर से एक सराहनीय सामाजिक पहल देखने को मिली।
कार्यक्रम में सैकड़ों गरीब एवं जरूरतमंद बच्चों के बीच शिक्षा से संबंधित सामग्री का निःशुल्क वितरण किया गया। इस अवसर पर बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया, जिससे कार्यक्रम का माहौल काफी उत्साहपूर्ण रहा। शिक्षा सामग्री पाकर बच्चों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही थी।
खेल प्रतियोगिता में बच्चों ने पूरे जोश और उमंग के साथ भाग लिया, वहीं आयोजन स्थल पर मौजूद अभिभावकों और समाज के लोगों ने इंडिया की आवाज के इस प्रयास की जमकर सराहना की।
कार्यक्रम के दौरान इंडिया की आवाज के प्रतिनिधि अनिल पासवान ने बताया कि सरायकेला जिले में आर्थिक रूप से कमजोर और शिक्षा से वंचित बच्चों के लिए फ्री ऑफ कॉस्ट ट्यूशन क्लासेस शुरू करने को लेकर संगठन स्तर पर गंभीर विचार-विमर्श चल रहा है।
उन्होंने कहा कि शिक्षा हर बच्चे का अधिकार है और इसी सोच के साथ इंडिया की आवाज जल्द ही पूरे सरायकेला जिले में इस योजना को धरातल पर उतारने की पहल करेगी।
अनिल पासवान ने यह भी कहा कि संगठन का उद्देश्य केवल सामग्री वितरण तक सीमित नहीं है, बल्कि बच्चों को नियमित शिक्षा, मार्गदर्शन और बेहतर भविष्य की दिशा में आगे बढ़ाना है। आने वाले समय में और भी सामाजिक एवं शैक्षणिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। कार्यक्रम के अंत में समाज के गणमान्य लोगों ने इंडिया की आवाज के इस प्रयास को समाज के लिए प्रेरणादायक बताया और भविष्य में हर संभव सहयोग देने की बात कही।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *