

गिरिडीह : हाईकोर्ट के रोक के बावजूद हो रहे टोल टैक्स वसूली का कवरेज करने गए पत्रकार अमरनाथ सिन्हा पर टोलकर्मियों के जानलेवा हमले का मामला तूल पकड़ लिया है। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व राजधनवार के विधायक बाबूलाल मरांडी शनिवार की सुबह घायल पत्रकार अमरनाथ सिन्हा से उनके पपरवाटांड़ स्थित आवास पर जाकर मिले। बाबूलाल ने अमरनाथ सिन्हा से पूरे मामले की जानकारी ली।

इस क्रम में बाबूलाल ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि यह घटना पुलिस प्रशासन की विफलता का परिणाम है। जिला प्रशासन ने दंबगों को ऐसी रंगदारी वसूलने की खुली छूट दे रखी है। उन्होंने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मांग की है कि वह इस मामले को संज्ञान में लें। साथ ही प्रशासनिक संरक्षण में जबरन टोल वसूलने वाले पूरे गिरोह के ऊपर विधिसम्मत कार्रवाई करें।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
