• Mon. Feb 16th, 2026

MPL कोयला घोटाला: बाबूलाल मरांडी ने जिला प्रशासन पर साधा निशाना, आंदोलन की चेतावनी

admin's avatar

Byadmin

Jul 16, 2025

 

निरसा, धनबाद: बुधवार देर शाम भाजपा नेता मधुरेन्द्र गोस्वामी और युवा मोर्चा धनबाद ग्रामीण के पूर्व जिला अध्यक्ष बम्पी चक्रवर्ती ने गिरिडीह स्थित आवास पर झारखंड के नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी से मुलाकात की। उन्होंने मरांडी को MPL (मुक्तिनाथ पावर लिमिटेड) में हुए रैक से कोयला घोटाला के संबंध में विस्तृत जानकारी दी।

 

नेताओं ने श्री मरांडी को बताया कि जिला प्रशासन द्वारा पकड़े गए चार हाइवा पर अभी तक कोई प्राथमिकी (FIR) दर्ज नहीं की गई है। उन्होंने इस संबंध में लिखित शिकायत भी प्रस्तुत की।

 

सभी साक्ष्यों का बारीकी से अवलोकन करने के बाद, श्री मरांडी ने जिला प्रशासन द्वारा प्राथमिकी दर्ज न किए जाने को गंभीर विषय बताया। उन्होंने कहा कि झारखंड में हर ओर लूट मची हुई है, और यह कोयला घोटाला भी उसी का एक हिस्सा है। मरांडी ने स्पष्ट चेतावनी दी कि यदि दोषियों पर कार्रवाई नहीं की गई, तो भाजपा जिला प्रशासन के विरुद्ध आंदोलन करेगी।

 

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *