• Mon. Apr 13th, 2026

Adityapur : बाबा साहेब अंबेडकर जयंती पर फुटबॉल मैदान से निकलेगी भव्य शोभा यात्रा, तैयारियां पूरी

Subhasish Kumar's avatar

BySubhasish Kumar

Apr 13, 2026
crescent ad
आदित्यपुर। भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की जयंती के अवसर पर 14 अप्रैल को आदित्यपुर में भव्य शोभा यात्रा निकाली जाएगी।
यह शोभा यात्रा आदित्यपुर फुटबॉल मैदान से शुरू होकर आदित्यपुर-दो स्थित अंबेडकर चौक तक जाएगी। कार्यक्रम का आयोजन एससी/एसटी/ओबीसी समन्वय समिति की ओर से किया जा रहा है, जिसका नेतृत्व युवा तुर्क नेता मनोज पासवान कर रहे हैं। इस दौरान शहर की सड़कों पर युवाओं का जनसैलाब उमड़ने की उम्मीद है।
मनोज पासवान ने बताया कि इस वर्ष अंबेडकर जयंती पर आदित्यपुर में ऐतिहासिक रैली का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें विभिन्न समुदायों के हजारों लोग शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा तैयार कर ली गई है और इसके लिए कई दौर की बैठकों के माध्यम से व्यापक तैयारी की गई है। उन्होंने आगे बताया कि रैली में घोड़ा रथ, डीजे और बैंड पार्टी आकर्षण का केंद्र होंगे। साथ ही एससी/एसटी/ओबीसी समन्वय समिति के युवाओं की इसमें अहम भूमिका रहेगी। आयोजकों का दावा है कि इस बार की शोभा यात्रा आदित्यपुर में अब तक की सबसे भव्य और ऐतिहासिक रैली साबित होगी।

There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *