• Mon. Apr 6th, 2026

ग्लोबल स्कूल ऑफ़ इंडिया में जूनियर मास्टरशेफ प्रतियोगिता का भव्य आयोजन

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Dec 23, 2024
crescent ad

ग्लोबल स्कूल ऑफ़ इंडिया ने आज एक रोमांचक और प्रेरणादायक कार्यक्रम, जूनियर मास्टरशेफ का सफल आयोजन किया। जिसमें कक्षा एल केजी से कक्षा दो तक के बच्चों ने अपने माता और पिता के साथ भाग लिया l इस आयोजन का उद्देश्य बच्चों के रचनात्मक कौशल को बढ़ावा देना, अभिभावकों और बच्चों के बीच सामंजस्य स्थापित करना, और पाक कला के माध्यम से अनुशासन और आत्मविश्वास को विकसित करना था।

 

इस प्रतियोगिता में बच्चों ने अपने माता-पिता के साथ मिलकर विभिन्न प्रकार के अनूठे और स्वादिष्ट व्यंजन तैयार किए। सलाद चाट, फ्रूट केक, सैंडविच, झालमुरी, चना चाट, डोरा केक, भेलपुरी, साबूदाना टिक्की चाट, पापड़ी चाट, आलू कट चाट, ढोकला, खीर, दही वड़ा, लिट्टी चोखा, फ्रूट चाट, फालूदा, पेड़ा, चॉकलेट केक, कबाब बॉल और अन्य व्यंजन आकर्षक प्रस्तुतियों के साथ परोसे गए।

डायरेक्टर, डॉ. एस. खालिद, ने बच्चों और अभिभावकों की सराहना करते हुए कहा, “इस तरह के आयोजनों से बच्चों और उनके माता-पिता के बीच सहयोग और सामंजस्य मजबूत होता है। यह न केवल बच्चों के आत्मविश्वास को बढ़ाने में सहायक है, बल्कि उनके व्यक्तित्व के सर्वांगीण विकास के लिए भी अत्यंत लाभकारी है।”

विद्यालय की चेयरपर्सन, डॉ. निखत परवीन, ने कहा, “इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चे जीवन के महत्वपूर्ण कौशल सीखते हैं, जो न केवल उनके आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं, बल्कि उन्हें जिम्मेदार और रचनात्मक नागरिक बनने की दिशा में प्रेरित करते हैं।”

 

प्रधानाचार्य, श्रीमती विद्या सिंह, ने कहा, “पाक कला बच्चों के लिए केवल भोजन बनाने का माध्यम नहीं है, बल्कि यह रचनात्मकता, अनुशासन और सामूहिक प्रयास का एक महत्वपूर्ण सबक है। ऐसे कार्यक्रम बच्चों को यह सिखाते हैं कि सहयोग और प्रेम से जीवन में बड़ी उपलब्धियां हासिल की जा सकती हैं।”

 

इस आयोजन में विद्यालय के शिक्षकों ने बच्चों और अभिभावकों के साथ मिलकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई। उनके नेतृत्व और समन्वय ने इस प्रतियोगिता को और भी यादगार बना दिया।

 

जूनियर मास्टरशेफ जैसे कार्यक्रम केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं रहते, बल्कि यह बच्चों और उनके परिवारों को एक ऐसा मंच प्रदान करते हैं, जहां वे एक साथ समय बिता सकते हैं, सीख सकते हैं और रिश्तों को और गहरा बना सकते हैं।

 

ग्लोबल स्कूल ऑफ़ इंडिया ने हमेशा बच्चों के सर्वांगीण विकास को प्राथमिकता दी है। इस तरह के कार्यक्रम न केवल उनके कौशल को बढ़ावा देते हैं, बल्कि उन्हें समाज में अपनी पहचान बनाने के लिए भी प्रेरित करते हैं।

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *