• Thu. Nov 27th, 2025

प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के कला प्रेक्षागृह में निबंध एवं चित्र प्रतियोगिता किया गया आयोजित

Byadmin

Nov 18, 2025

आज स्थानीय प्रोजेक्ट बालिका+2 विद्यालय चरपोखरी के कला प्रेक्षागृह में निबंध एवं चित्र प्रतियोगिता आयोजित किया गया। वीर गाथा 5.0 विषय पर आयोजित कार्यक्रम में छात्राओं ने वीरों के विभिन्न दंत कथाओं पर आधारित लेख व चित्र सृजित कर सभी को प्रशंसीत कर दिया।

इस अवसर पर विद्यालय प्रभारी प्रधानाध्यापक वरिष्ठ शिक्षक अजय राय ने छात्राओं के बीच संबोधित करते हुए देश के वीरों की लोक गाथाओं को बड़ी बारीकी से प्रकाश डाला। अपने संबोधन में श्री राय ने कहा छात्राओं के द्वारा सृजित लेख व चित्र सच में मन मस्तिष्क को वीरों के याद को ताजा कर दिया। वहीं वरिष्ठ संगीत शिक्षक प्रमोद कुमार अपने संबोधन में कहा कि रचनाधर्मिता बालपन में स्पष्ट दिख रहा है। ढेरों चित्र अपने मौलिक मूल्यों को लेकर काफी सराहनीय है व प्रशंसा योग्य है। चित्रों में बाल गतिविधि रचना में सपाट रंगों का प्रयोग संदर्भ के साथ कलागत समग्रता को जोड़े प्रभावित कर रहा है।

चित्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया है रागिनी कुमारी, द्वितीय रागिनी कुमारी, तृतीय निशा कुमारी हासिल किया। संतावना पुरस्कार अनुष्का कुमारी को दिया गया। लेख प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल किया सुरभि, द्वितीय किरण कुमारी, तृतीय खुशी कुमारी हासिल किया। विद्यालय में आज उत्सवनुमा माहौल बन पड़ा था। इस अवसर पर संस्कृत शिक्षक सुनित त्रिपाठी, सुकेश कुमार,सुभांशु शर्मा ने भी बारी बारी से सभा को संबोधित किया। अपने संबोधन में देश के वीरों का गाथा विषय पर लेख व चित्र को देखकर खुद को इस आयोजन का हिस्सा माना। पुरे आयोजन को संयोजित किया था चित्रकार रौशन राय ने।

अपने संबोधन में कहा कि बाल रचना रचनाधर्मिता बालपन सब के लिए जरूरी है कि विद्यालयों में इस तरह का कलात्मक गतिविधियां होती रहें।हम छात्राओं को उनके जीवन रूपी मूल्यों को कला से जोड़ समाज में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करते रहे। आयोजन रक्षा मंत्रालय व शिक्षा मंत्रालय के संयुक्त प्रयास का हिस्सा था

।वीर गाथा पर आधारित चित्र प्रतियोगिता में तकरीबन 40 छात्राओं ने हिस्सा लेकर खुब रंगों रेखाओं से खेली। इस अवसर पर उपस्थित छात्राओं में विशाखा कुमारी, लक्ष्मी कुमारी, गुड़िया कुमारी, ज्योति कुमारी, रौशनी खातून, किरण कुमारी, आंचल कुमारी, निराशा कुमारी,आत्याअरूबा आदि।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *