• Mon. Feb 23rd, 2026

झामुमो जिला महानगर कार्यालय प्रांगण में झंडोतोलन का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Aug 16, 2025

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

 

केंदुआ।झामुमो धनबाद जिला महानगर प्रांगण में झंडोतोलन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।वहीं कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप मे उपस्थित केंद्रीय मीडिया पैनलिस्ट डॉक्टर नीलम मिश्रा ने अपने वक्तव्य में कहा कि देश के वीर शहीदों ने अंग्रेजी हुकूमत के खिलाफ लड़ाई लड़कर इस देश को आजादी दिलाने का काम किया है यह देश सोने की चिड़िया है यहां सभी जाति धर्म के लोग आपसी भाईचारे के साथ रहते हैं। वहीं महानगर समिति के प्रवक्ता श्री

अकाश रवानी ने कहा कि,आज का दिन गमगीन भी है और सुखमय भी है, आज का दिन गमगीन इसलिए है कि अनेक शहादतों के बाद हमें यह देश मिला है शहीदों के शहादत को याद कर आंखें नम हो जा रही है, और सुखमय इसलिए है कि आज ही के दिन हमारे बीर जवानों ने इस देश को आजादी दिलाने का काम किया निश्चित रूप से इस देश के हवा पेड़ पंछी पौधे भी आजाद होकर

खिल खिला रहे हैं,और आजादी का उत्सव मना रहे हैं। इस मौके पर महानगर अध्यक्ष मंटू चौहान, महानगर उपाध्यक्ष राजू प्रमाणिक, बिट्टू यादव, अमित कुमार, असीफ अंसारी, चिंटू रवानी, गंगाधर कुम्हार, सद्दाम अंसारी, कुणाल कुमार, किशोर साव, कृष्ण यादव, एवं अन्य उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *