
L

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी : कुल्टी ब्लांक तृणमूल कांग्रेस द्वारा शनिवार की देर शाम को कोलकाता चलो अभियान के तहत बैगुनिया मोड़ में पथ सभा का आयोजन किया गया। सभा के पूर्व इश्वरचंद्र विधासागर की मूर्ति पर माल्यार्पण किया गया।
इस अवसर पर तृणमूल कांग्रेस महिला मोर्चा की जिला सचिव मोमिता बनर्जी ने कहा कि तृणमूल कांग्रेस के लिए कोलकाता में 21 जुलाई को होने वाली सभा एतिहासिक होगी। जहा राजनीतिक दिशा तय की जायेगी । दुर्गापुर में प्रधानमंत्री की रैली को उन्होंने झूट का पुलिन्दा कहा और उन्होंने कहां की प्रधानमंत्री झूट बोलने का आदि हैं। वोट को नाम पर लोगों को परेशान करने की साजिश रची जा रही हैं। राज्य की मुख्यमंत्री ने कहा हैं कि वोटर कार्ड से ही वोट होगा। जिसके लिए मुख्य मंत्री ने आंदोलन भी छेड़ दिया हैं। जिला का प्रथम समाजिक सुरक्षा शिविर बराकर से ही आंरभ हुआ हैं। जहां हजारों श्रमिकों ने शिविर में भाग लिया। राज्य की मुख्यमंत्री हमेशा गरीबों का ख्याल रखती हैं। जिसके परिणामस्वरूप कन्याओं का विवाह करने के लिए कन्याश्री योजना, रूपाश्री योजना समेत कई योजनाओं पर कार्य हो रहा हैं। जब कि सीपीएम की सरकार में राज्य के सभी कारखानू रुग्ण हो गए थे आज चारों तरफ विकास हो रहा हैं।
इस अवसर पर कुल्टी ब्लांक तृणमूल कांग्रेस के अध्यक्ष कंचन राय, पार्षद टुंपा चौधरी, पूर्व पार्षद पप्पू सिंह, सजल घोष, सुबल चक्रवर्ती, दुलाल चक्रवर्ती, सुब्रत भादुड़ी, तोनु मुखर्जी, दीप्ती महुआ, रोबिन लायक समेत बड़ी संख्या में लोग उपस्थित थे।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
