
रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

केंदुआ(धनबाद) श्रावण मास शुभारंभ को लेकर अलकुसा नंबर 6 स्थित श्री श्री हनुमान मंदिर प्रांगण में भव्य शिव चर्चा का आयोजन किया गया।इस अनुष्ठान में सर्व प्रथम पुरुष महिलाओं भक्तों द्वारा भगवान शिव का भक्ति पूर्वक धूप,अगरबत्ती,दिए आदि जलाकर उनकी पूजा अर्चना कर भक्ति गीत गाते हुए शिव चर्चा शुभारंभ की गई। यह कार्यक्रम घण्टों चली जिसमे भगवान शिव की यस गाथा से जुड़े महिलाओं द्वारा बाजे गाजे के साथ अनेकों प्रकार के भक्ति गीत गाए गए। इस शिव चर्चा अनुष्ठान में उपस्थित परम् ज्ञानी गायिका खैरा निवासी सुनीता देवी ने बताया कि भगवान शिव हमलोगों के बीच आज भी गुरु है और उनकी महिमा महान निराली है और शिव अपने भक्तों में बिराजमान है। इसलिए भगवान शिव देवों के देव महादेव कहे जाते है और दिल से उनकी भक्ति करने वाले का हर संकट का बेड़ा पार है। शिव चर्चा कर्यक्रम समापन के बाद प्रसाद वितरण किए गए। इस अनुष्ठान कार्यक्रम को सफल बनाने में सर्वश्री कालो देवी,सुनीता देवी,सविता देवी,शिला देवी,शांति देवी,कोशिला देवी,नीरज पासवान,लौकी रविदास,इत्यादि का सराहनीय योगदान रहा।

There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
