• Thu. Apr 2nd, 2026

डैफोडिल्स एकाडेमी,करकेंद में बाल दिवस में बाल भोजन का आयोजन।

Biru Gupta's avatar

ByBiru Gupta

Nov 14, 2024

 

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

crescent ad

केंदुआ(धनबाद)करकेंद बाजार स्थित डैफोडिलस बचपन

एकाडेमी में बाल दिवस के अवसर पर बाल भोजन का आयोजन किया गया। सर्वप्रथम विद्यालय के प्राचार्य तापस बनर्जी ने देश के प्रथम प्रधानमंत्री

पंडित जवाहरलाल नेहरू की तस्वीर पर माल्यार्पण एवं श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित कर किया। इस अवसर पर विद्यालय प्राचार्य तापस बनर्जी पंडित नेहरु के जीवनी पर प्रकाश डालते हुए बताया कि बाल दिवस नेहरू जी की जन्म दिवस पर मनाया जाता है। नेहरू जी को बच्चों से बहुत प्यार था। बच्चें उन्हें चाचा नेहरू कहकर पुकारते थे। नेहरू जी भी बच्चों के साथ समय बिताना चाहते थे। विद्यालय के सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ ने नेहरू जी की तस्वीर पर श्रद्धा सुमन पुष्प अर्पित किए एवं चाचा नेहरू के प्रति अपना अपना विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम में लगभग एक हजार छात्र-छात्रा एवं आभिभावको को भोजन कराया गया। विद्यालय में खुशी का माहौल बना हुआ था। कार्यक्रम को सफल बनाने में सभी शिक्षक-शिक्षिकाओ का सराहनीय योगदान रहा। अभिभावको ने बाल दिवस पर बाल भोजन ग्रहण कर कार्यक्रम की भुरी भुरी प्रशंसा की। अंत में प्राचार्य तापस बनर्जी के धन्यवाद ज्ञापन के साथ समारोह के समापन की घोषणा की गई।


There is no ads to display, Please add some
crescent ad
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *