
गोविंदपुर । शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित प्रखंड स्तरीय सुब्रतो कप अंडर 17 बालक में प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी और बालिका में कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय बगसुमा विजेता बना। भीतिया स्टेडियम में शनिवार को खेले गए मैच में नगरकियारी की टीम ने प्लस टू हाई स्कूल गोविंदपुर को 1-0 से पराजित कर दिया। इस मैच में शुरू से अंत तक नगरकियारी की टीम हावी रही ।

बालिका में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय बागसुमा ने प्लस टू हाई स्कूल नगरकियारी की बालिका टीम को 3-0 से पराजित किया। नगरकियारी के सुनील टुडू और कस्तूरबा की बबीता टुडू, रुखसार, रवीना आदि का प्रदर्शन बेहतर रहा । बालक और बालिका वर्ग में 12–12 टीमों ने भाग लिया । मुखिया रेखा देवी, सारथी मंडल, माथुर अंसारी व बीईईओ विनोद कुमार पांडेय ने विजेता और विजेता टीम को पुरस्कृत किया। इस आयोजन में बीपीओ दीपक कुमार दाएं एवं प्रमोद कुमार, सीता सिन्हा, मधुलता, राधा मोहन पांडेय, धनपति पांडेय, दिलीप महतो, विश्वनाथ महतो, सुदामा प्रसाद महतो, सुरेंद्र विश्वकर्मा , अजहर हुसैन, अब्दुल सत्तार, मनोज शर्मा, तपन मंडल, राजेश मंडल, डॉ आरके शर्मा, सरफराज, अमरनाथ तिवारी, शिव बाबू पटेल, प्रशांत सिंह, रविकांत पांडेय, पापिया घोष, महेंद्र कुमार, किशोर कुणाल आदि का योगदान रहा ।

बीईईओ श्री पांडेय ने बताया कि विजेता दोनों टीम अब जिला स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लेगी।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
