• Mon. Feb 23rd, 2026

इरगा पंचायत भवन में आम उत्सव सह बागवानी मेला का आयोजन किया गया।

admin's avatar

Byadmin

Jun 18, 2025

 

दारू:- दारू प्रखंड के इरगा पंचायत भवन में बुधवार को बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत आम बागवानी उत्सव सह मेला का आयोजन किया गया। इसका शुभारंभ हजारीबाग के उप विकास आयुक्त (DDC) श्री इश्तियाक अहमद, दारू प्रखंड के बीडीओ हारून रसीद, सीईओ रामकुमार बालक ,बीपीओ राजीव आनंद, इरगा पंचायत के मुखिया अनिता देवी ने संयुक्त रूप से किया।

एंव सभी पंचायत के आम बगवानी से आये हुवे आम को गुणवत्ता और किस्म के बारे में जानकारी उप विकास आयुक्त ने खुद लिए ।मौके पर बीडीओ ने कहा कि बिरसा हरित ग्राम योजना ग्रामीणों के जीवन स्तर को सुधारने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। मनरेगा के माध्यम से बागवानी लगाकर किसान स्थायी आर्थिक उपार्जन कर सकते हैं। मेले में विभिन्न पंचायतों किसानों ने आम फसल को प्रदर्शित भी किया। मेले में आम के कई किस्म देखने को मिली।

बीपीओ राजीव आनंद ने बताया कि आम बागवानी योजना किसानों के लिए आर्थिक रूप से सशक्त बनने का एक सुनहरा अवसर है। इसका लाभ अन्य कृषकों को भी उठाना चाहिए। महोत्सव में, किसानों को आम की खेती के बारे में जानकारी दी गई, जिसमें सिंचाई, उर्वरक, और कीट नियंत्रण शामिल थे। इसके अलावा, किसानों को मनरेगा योजना के तहत बागवानी से संबंधित अन्य योजनाओं की जानकारी भी दी गई। इस दौरान कई किसान ने आम बागवानी से हो रहे लाभ के बारे में बताया।

सोनी कुशवाहा ने कहा कि आम बगवानी से पर्यावरण में सुधार हो रहा है। वही राम कुमार महतो ने बतलाया कि हम बगवानी के साथ साथ आलू ,बैगन , फूलगोभी अन्य खेती भी कर सकते है। उन्होंने इस योजना का लाभ लेकर सालाना लाखो रुपये की आमदनी कर रहे हैं। इस मौके पर दारू प्रखंड के सहायक अभियंता नितेश कुमार , कनीय अभियंता विशाल कुमार, दारू प्रखंड के सभी पंचायत सचिव एंव सभी रोजगार सेवक , झारखंड स्टेट लाइवलीहुड प्रमोशन सोसाइटी”(JSLPS) के ब्लॉक प्रोग्राम मैनेजर राज कुमार एंव दीदी सखी सहित सेकड़ो ग्रामीणो की उपस्थिति रही।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *