• Wed. Feb 25th, 2026

कुशबेरिया में कैंप का आयोजन 

admin's avatar

Byadmin

Jun 15, 2025

 

बलियापुर: सरकार के कल्याण विभाग की ओर से धरती आबा जनजातीय उत्कर्ष ग्राम अभियान के तहत  रविवार को क्षेत्र के कुशबेरिया प्राथमिक विद्यालय परिसर में अवेयरनेस एंड बेनिफिट सिचुएशन कैंप का आयोजन किया गया।

कैंप का उद्घाटन पंचायत प्रतिनिधियों द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। शिविर में आधार कार्ड, जाति, आवासीय प्रमाण, राशन कार्ड, पोषण अभियान योजना, जन धन योजना,

मातृ वंदना, टीवी मुक्त अभियान, भारत मिशन इंद्रधनुष योजना, किसान क्रेडिट कार्ड, पीएम किसान सम्मान योजना, मनरेगा, जल जीवन मिशन आदि योजनाओं के प्रति लोगों को जागृत करते हुए योजनाओं के लिए लोगों को आवेदन देने को कहा गया। मौके पर बलियापुर के सीओ प्रवीण कुमार सिंह, उप प्रमुख आशा देवी, जिला परिषद सदस्य श्वेता कुमारी, मुखिया डोली देवी, रोहित कुमार महतो, सुनीता देवी, स्वप्न कुमार महतो आदि थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *