• Fri. Feb 27th, 2026

वर्ग अष्टम के छात्र छात्राओं का विदाई समारोह का आयोजन 

admin's avatar

Byadmin

Jun 11, 2025

 

बलियापुर : बलियापुर प्रखंड अंतर्गत मध्य विद्यालय बाघमारा में एक समारोह आयोजित कर वर्ग अष्टम के छात्र छात्राओं को विदाई दी गई। समारोह में अतिथियों का स्वागत स्वागत गान और बुके और माला पहना कर किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि के रूप में प्रखंड उप प्रमुख आशा देवी उपस्थित हुई।

इस अवसर पर उप प्रमुख आशा देवी ने कहा कि बलियापुर प्रखंड शिक्षा में हमेशा ही अव्वल रहा है। वर्ग अष्टम के बच्चे अब मध्य विद्यालय को छोड़कर उच्च विद्यालय में जा रहे है और वर्ग नवम और दशम का पढ़ाई महत्वपूर्ण है, जो बच्चों का भविष्य तय करती है। इसलिए सभी बच्चे ध्यान से आगे का पढ़ाई करें।

उन्होंने सभी बच्चों को शुभकामनाएं दीं। मौके पर मुखिया प्रतिनिधि संजीत गोराई, उप मुखिया प्रतिनिधि विवेक महतो, पंचायत समिति सदस्य प्रतिनिध संतोष महतो, शिक्षक स्वपन महतो, प्रधान शिक्षक विनोद पासवान, एसएमसी अध्यक्ष प्रकाश महतो, उपाध्यक्ष बबीता महतो, संयोजिका नयन तारा महतो, वीणा देवी, रीता कुमारी, सुजाता कुमारी, भारती कुमारी, अनुपमा कुमारी, सुमन गोराई, मरियम खातून, नयन चालक आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम का संचालन प्रेम प्रकाश देव और उत्तम महतो ने किया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *