• Wed. Mar 11th, 2026

बलियापुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रमका आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jun 5, 2025

 

बलियापुर: विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गुरुवार को बलियापुर में कई स्थानों पर वृहद पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किए गए।

डांगेपाड़ा हाई स्कूल में पूर्व विधायक आनंद महतो ने मुखिया गणेश महतो, प्रेम महतो और अधर सहिस की उपस्थिति में पौधरोपण किया।
इसी कड़ी में पर्जन्य बीएड कॉलेज पहाड़पुर और प्राथमिक विद्यालय सिंदूरपुर में भाजपा नेत्री तारा देवी और धरनीधर मंडल के नेतृत्व में पौधरोपण कार्यक्रम चलाया गया। इस अवसर पर निताई रजवार, आशीष मुखर्जी, विश्वजीत मुखर्जी, मिंटू साव, मंटू रवानी और हरे कृष्ण रवानी सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

आरएसपी कॉलेज बेलगड़िया में प्राचार्य डॉ. नीलेश कुमार के मार्गदर्शन में पौधारोपण किया गया।
बलियापुर थाना परिसर में भी थाना प्रभारी आशीष भारती ने बेंगू ठाकुर, बीडी महतो, मुस्ताक आलम, शकील अंसारी, संजय गोराई, दिनेश सिंह, विजय रजक, सीमा देवी, शेलेन मंडल और हैदर अली सहित पुलिस कर्मियों के साथ मिलकर पौधे लगाए।
इन सभी कार्यक्रमों में पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरियाली को बढ़ावा देने पर जोर दिया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *