• Mon. Mar 2nd, 2026

09 जुलाई को होनेवाले राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल को लेकर संयुक्त मोर्चा ने किया प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन । 

admin's avatar

Byadmin

May 24, 2025

 

केंदुआ। 09 जुलाई को होनेवाले राष्ट्रव्यापी औद्योगिक हड़ताल को सफल करने को लेकर संयुक्त मोर्चा ने कुसुंडा क्षेत्रीय कार्यालय में प्रदर्शन एवं सभा का आयोजन किया ।

मौक़े पर संबोधित करते हुए बीसीकेयू के संयुक्त महामंत्री हरि प्रसाद पप्पू ने कहा कि केंद्र सरकार के मजदूर विरोधी 29 श्रम कानूनों को घटाकर 4 लेवर कोड में तब्दील कर देने से मजदूरों के अधिकारों पर प्रहार किया जा रहा है, कानून के लागु हो जाने से यूनियन की ताकत खुद ब खुद कम हो जाएगी , आप हड़ताल में नहीं जा सकते है, काम के घंटे बढ़ जाएंगे , यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनीयन के नेता कॉमरेड शिशिर महतो ने कहा कि सरकार श्रम विरोधी कानून को वापस ले अन्यथा 09 जुलाई को पूरे देश का चक्का जाम कर दिया जाएगा । कोयला मजदूर इस्पात पंचायत के लाल बिहारी यादव ने केंद्र सरकार मजदूर विरोधी आचरण को गलत बताया ।

उन्होंने कोयला मजदूरों को एक जुट होकर देश व्यापी हड़ताल में जाने का आह्वान किया । आज के कार्यक्रम में कुसुंडा क्षेत्र के सभी इकाइयों से मजदूरों ने भाग लिया । कार्यक्रम का संचालन नंदलाल महतो एवं धन्यवाद ज्ञापन भोला पासवान ने किया । मौके पर एटक नेता छोटू राम, राजीव सिंहा , हरिचरण चौहान , मोहन राम , एस कुमार ,पार्थों दत्ता , इंद्र भैया ,विवेक कुमार ,टीपू सुल्तान अक्षय लाल कुशवाहा , गोबिंद महतो , कुंदन महतो , अविनाश महतो , भूषण महतो ,रवि शंकर सिंह , संजय सिंह कुलवंत सिंह , रबिंद्र सिंह , अशोक राम , अशोक कुमार , लखन हजाम , बजरंगी कुमार ,रंजीत पासवान , गौरी शंकर ,संतोष रवानी , सुरेश महतो उमा चौहान , बबलू हेंब्रम , डिविजन हेंब्रम आदि उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *