
आज दिनांक 24 मई 2025 को विद्यालय प्रांगण में मेधावी छात्र सम्मान समारोह का आयोजन किया गया इस अवसर पर प्रोफेसर धीरज कुमार,डिप्टी डायरेक्टर आईआईटी आईएसएम धनबाद एवं श्री विक्रांत उपाध्याय सदस्य राष्ट्रीय लीची अनुसंधान संस्थान मुजफ्फरपुर विशिष्ट अतिथि के रूप में विद्यालय में पधार कर सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया।
इस वर्ष सीबीएसई द्वारा आयोजित 10वीं और 12वीं के अच्छे अंकों के साथ उत्तीर्ण हुए हैं उन सभी विद्यार्थियों को प्रोफेसर धीरज कुमार ने सम्मानित किया। निम्नलिखित क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले सभी छात्रों को पुरस्कृत किया गया।
1. शैक्षणिक उपलब्धियाँ (रैंकर)

2. अनुशासन (सर्वश्रेष्ठ अनुशासित छात्र)

3. उपस्थिति (सबसे अधिक उपस्थिति)
4. खेल (उत्कृष्ट प्रदर्शन)
5. छात्रवृत्ति पुरस्कार
अपने संवाद में प्रोफेसर धीरज कुमार ने विद्यालय की सराहना की और कहा कि इस तरह के कार्यक्रम से विद्यार्थियों में जागरूकता आती है।
विक्रांत उपाध्याय ने अपने संवाद में कहा कि विद्यालय प्रबंधन द्वारा यह कार्यक्रम अपने आप में बहुत ही अलग है जिसमें सभी क्षेत्रों पर ध्यान दिया गया है।
विद्यालय के निदेशक श्री संजीव कुमार घोष ने अतिथि गणों का स्वागत किया एवं उनके बताए मार्ग पर चलने के लिए विद्यार्थियों को प्रेरित किया।
विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती सुप्रिया सिन्हा, प्रशासनिक पदाधिकारी अनुजा घोष एवंम उप प्रचार्य गौतम कुमार ने सभी छात्र-छात्राओं को शुभकामना दी एवं उनके उज्जवल भविष्य के कामना करते हुए उन्हें उपहार देकर सम्मानित किया।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में विद्यालय के शैक्षणिक पदाधिकारी श्री सुभाषित, मैनेजर श्री अभिजीत चैटर्जी, एवं सभी शिक्षकों का सहयोग रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
