
सरायकेला :- “ऑपरेशन सिंदूर” के अंतर्गत आद्रा प्रमंडल डीआरएम कार्यालय, आद्रा में एक भव्य तिरंगा रैली का आयोजन किया गया। इस रैली का नेतृत्व मंडल रेल प्रबंधक श्री सुमित नरूला ने किया, जिसमें सभी शाखा अधिकारी, मंडल कार्यालय के कर्मचारी, रेलवे सुरक्षा बल (RPF) के जवान, स्काउट एवं गाइड के सदस्य आदि उत्साहपूर्वक शामिल हुए।

यह तिरंगा यात्रा डीआरएम कार्यालय से प्रारंभ होकर रेलवे सुरक्षा बल बैरक होते हुए विभिन्न मार्गों से होकर गुज़री। इस अवसर पर देशभक्ति का अद्भुत वातावरण देखने को मिला। सभी प्रतिभागियों ने हाथों में तिरंगा लेकर राष्ट्रीय एकता, अखंडता और गर्व का प्रतीक प्रस्तुत किया।

यह आयोजन “ऑपरेशन सिंदूर” के अंतर्गत संचालित राष्ट्रप्रेरक गतिविधियों की एक महत्वपूर्ण कड़ी था, जिसका उद्देश्य जनमानस को देशहित में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित करना, देशभक्ति की भावना को प्रोत्साहित करना तथा समाज में राष्ट्रीय एकता और सामाजिक सहभागिता को सुदृढ़ करना है।
यह कार्यक्रम आगामी एक राष्ट्रीय आयोजन से भी संबद्ध है, जिसके अंतर्गत माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी दिनांक 22 मई 2025 को देशभर के 103 “अमृत स्टेशनों” का वर्चुअल उद्घाटन करने जा रहे हैं। इस ऐतिहासिक अवसर पर आद्रा मंडल का “जयचंडी पहाड़ स्टेशन” भी सम्मिलित है।
दक्षिण पूर्व रेलवे, आद्रा मंडल, इस प्रकार के आयोजनों के माध्यम से समाज को रेलवे की विकास योजनाओं से जोड़ने एवं नागरिकों में राष्ट्रप्रेम की भावना को जागृत करने हेतु निरंतर प्रयासरत है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
