• Mon. Feb 23rd, 2026

कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ चार दिवसीय श्री श्री शिव, राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा पूजा पाठ, जयकारों से वातावरण हुआ भक्तिमय

admin's avatar

Byadmin

Feb 23, 2026

 

बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल सिक्स यूनिट स्थित सीआईएसएफ कैंप परिसर में सोमवार को श्री श्री शिव राम जानकी प्राण प्रतिष्ठा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा कैंप परिसर से निकलकर पंच मंदिर होते हुए कोनार नदी छठ घाट पर पहुंची। यहां पर काशी से आए मुख्य पुरोहित अश्विनी मिश्र एवं उनके सहयोगियों के द्वारा यजमान के रूप प्रधान आरक्षक अभिनीत कुमार एवं उनकी उनकी धर्मपत्नी जुली और आरक्षक कुलदीप एवं उनकी धर्मपत्नी सपना सहित कलश यात्रा में शामिल महिलाओं को वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना और जलभरण कराया गया।

इसके बाद कलश लेकर महिलाएं वापस प्राण प्रतिष्ठा स्थल पर पहुंची। श्रद्वालू गाजे-बाजे के साथ झुमते हुए जय श्री राम, बजरंग बली और हरहर महादेव की जयकारा लगाते हाथों में भगवा झंडा लिए सीआईएसएफ कैंप के मंदिर से पूजा अर्चना कर बोकारो थर्मल में भ्रमण किए। सीआईएसएफ के निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रशुन ने कहा कि कैंप पहले से मंदिर हैं।

लेकिन एक ही मंदिर में भगवान शिव एवं रामदरवार सहित अन्य देवी देवता को स्थापित किया जा रहा हैं। और धर्म के प्रति आस्था जवानों में बढ़ती है। मंत्रोच्चारण, पूजा से क्षेत्रवासियों का कल्याण होता है। समय-समय पर ऐसे धार्मिक अनुष्ठान होनी चाहिए।

वहीं कलश यात्रा में निरीक्षक प्रशांत कुमार प्रसून, निरीक्षक अग्नि अंशु त्याल, अवर निरीक्षक राजीव कर्ण, सहायक अवर निरीक्षक एके तिवारी, एसके सिंह, सुभाष, आशा, सुभाष, प्रधान आरक्षक रविंदर कुमार, आरके मिश्रा, उप कमांडेंट अरुण प्रसाद ई. सहित सैकड़ों की संख्या में पुरुष, महिलाएं एवं युवक, युवतियां शामिल रहीं। वहीं कलश यात्रा में शामिल महिला, पुरुष एवं श्रद्धालुओं के बीच शर्बत का वितरण किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *