
रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी । शिव मंदिर प्राण प्रतिष्ठा को लेकर चल रहे तीन दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान में बुधवार को शिव परिवार को गाजे बाजे के साथ नगर भ्रमण कराया गया । इस अवसर पर भारी संख्या में भक्तगण मौजूद थे । इस संबंध में बताया जाता है कि बराकर शहर के नदी तट रेलवे पुल के निकट मद्रासी पाड़ा में शिव शक्ति समिति द्वारा नवीन शिव मंदिर एवं शिव परिवार प्राण प्रतिष्ठा पूजन का तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित किया गया है ।

धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन शिव परिवार को बैंड बाजे के साथ रथ पर विराजमान करके नगर भ्रमण कराया गया । इस दौरान भारी संख्या में महिला पुरुष भक्त मौजूद थे । वहीं नगर भ्रमण यात्रा में विभिन्न कलाकारों ने देवी देवताओं भगवान शिव नाग यक्ष गंधर्व भूत आदि का स्वरूप धारण कर रखा था । भक्त भजनों पर झूमते नाचते शिव परिवार को साथ लेकर कार्यक्रम स्थल से निकलकर स्टेशन रोड हलवाई पट्टी होते हुए बराकर गायत्री शक्तिपीठ पहुंचे ।
जहां स्थानीय लोगों ने शोभा यात्रा का पुष्प वर्षा कर स्वागत करने के साथ-साथ विधि विधान से शिव परिवार का पूजन करते हुए आरती उतारा तथा एक दूसरे को आमिर गुलाल लगाया । इसके बाद शोभायात्रा पुनः वहां से लौटकर कार्यक्रम स्थल पहुंची ।
जहां प्रतिष्ठा कार्यक्रम अभिषेक के बाद पूर्णाहुति किया गया । इसके बाद ब्राह्मण सहित उपस्थित श्रद्धालुओं में प्रसाद का वितरण किया गया । इस अवसर पर कमेटी के अध्यक्ष सुरेश विश्वकर्मा उपाध्यक्ष जमुना गुप्ता सचिव अमरजीत गुप्ता कोषाध्यक्ष महेश तिवारी के अलावा विश्व हिंदू परिषद के श्री राम सिंह पिंटू कुमार प्रियदर्शी सहित काफी संख्या में श्रद्धालु मौजूद थे । वहीं सुरक्षा व्यवस्था को लेकर स्थानीय प्रशासन के पदाधिकारी भी साथ-साथ चल रहे थे ।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
