
बेरमो/गोमिया के साड़म निवासी सकीबुल हसन (टिंकू ) मो. साहबान अंसारी और वसीम अफरीदी के नेतृत्व में वॉलीबॉल खिलाड़ियों को बढ़ावा देने के लिए प्रखंड स्तरीय लीग गोमिया के साड़म में आगामी 25 मार्च से आयोजित होने जा रहा है।

जानकारी देते हुए सकीबुल हसन उर्फ टिंकू ने 17 फरवरी को बताया कि गोमिया पूर्वी के साड़म स्थित चटनियां बागी में एसडब्लूएस क्लब द्वारा प्रखंड स्तरीय वॉलीबॉल लीग मैच टूर्नामेंट तैयारियां तेज हो गई है। यह प्रतियोगिता 25 मार्च से आयोजित की जाएगी, जिसमें प्रखंड की कई टीमें हिस्सा लेंगी। बताया कि यह प्रतियोगिता पूर्व डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल खिलाड़ी एवं वर्तमान वॉलीबॉल कोच मुन्ना अजहानी, मो, मिकाइल अंसारी एवं मो, जाफिर अंसारी की स्मृति में आयोजित की जाएगी।

टिंकू ने बताया कि मौजूदा गोमिया प्रखंड में बहुत से ऐसे खिलाड़ी हैं जो डिस्ट्रिक्ट लेवल एवं नेशनल खेल सकते हैं, लेकिन खिलाड़ियों को गाइडलाइन नहीं मिल पाता है और खिलाड़ियों का सपना केवल सपना ही रह जाता है। बताया कि इस लीग में बोकारो जिला चयनकर्ता डॉ जयदीप सरकार चीफ गेस्ट के तौर पर उपस्थित होंगे। बोकारो में वॉलीबॉल जिला टीम का चयन मुख्य रूप से बोकारो जिला वॉलीबॉल संघ (बोकारो डिस्ट्रिक्ट वॉलीबॉल
एसोसिएशन) और सेल बोकारो के खेल विभाग के अनुभवी कोच व अधिकारियों द्वारा किया जाता है। प्रसिद्ध कोच डॉ जयदीप की देखरेख में सेल/जिला टीम का चयन होता है। यह चयन जिला स्तरीय ट्रायल और प्रतियोगिताओं के आधार पर किया जाता है। प्रतियोगिता की तैयारी को लेकर हाल ही में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें वॉलीबॉल के कई खिलाड़ी शामिल हुए। स्पॉन्सर ऑनलाइन सर्विसेज सीएससी प्रज्ञा केंद्र शाकिबुल हसन द्वारा की जाएगी। टूर्नामेंट की विजेता टीम को नगद पुरस्कार और एक आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की जाएगी। प्रतियोगिता की व्यवस्था की जिम्मेदारी मस्तगुल,मुटुक,बोबी, इसराफील अंसारी,अरशद अंसारी,आवेश अंसारी,सूफी अंसारी,कमाल राजा,मिस्टर अंसारी,मासूम अंसारी,मुदस्सिर आलम, चंदन ठाकुर सहित उनकी टीम को सौंपी गई है।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
