
सरायकेला : सरायकेला के अंतर्गत महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर अखंड महामंत्र नाम संकीर्तन का आयोजन। शिवरात्रि के अवसर पर शिव मंदिर में हजारों भक्त श्रद्धालुओं ने कतर बद्ध होकर जलाभिषेक किये। इस दौरान भक्तों ने भक्ति भाव से बाबा भोलेनाथ की पूजा अर्चना करते हुए सुख शांति वह समृद्धि की कामना की।

शिवरात्रि के अवसर पर श्री श्री शंकर समिति विजय तरण के द्वारा आयोजित 2 4 प्रहार अखंड महामंत्र नाम संकीर्तन यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है। 17 फरवरी को भव्य धूलोट गांव परिभ्रमण व महंत विदाय के साथ संकीर्तन का विधिवत समापन होगा।

बलराम महतो ने कहा कि हरि नाम भक्ति रूपी नाव का नाविक है इस कलियुग में अल्पायु नीव में एक पत्र हरिनाम से ही विभिन्न जाति धर्म एवं संप्रदाय के लोगों में आपसी प्रेम शांति भाव जागृत होती है तथा जीवन में सच्चा सुख एवं आनंद मिलता है। खाली हाथ आए हैं खाली हाथ चले जाएंगे केवल प्रभु का गुणगान ही साथ में रहेगा।
संकीर्तन में भाग लेने वाले संप्रदाय गण :-
, रजनीकांत दास कोटशीला पुरुलिया पश्चिम बंगाल, मोहन दास संकीर्तन संप्रदाय झालदा पुरुलिया पश्चिम बंगाल , गौर गोविंदा संकीर्तन संप्रदाय दारुदा ईचागढ़ झारखंड, सीताराम महंत साॅंवतालडीह पुरुलिया पश्चिम बंगाल ,केशव दास पुरुलिया पश्चिम बंगाल , मोहन पुराण , पुरानडीह ईचागढ़ झारखंड, शंकर समिति हरि संकीर्तन मंडली विजय सरायकेला खरसावां।
पूजा सह संकीर्तन को सफल आयोजन में समिति के सदस्य एवं ग्रामीणों का सहरनीय में योगदान रहा।
There is no ads to display, Please add some


Post Disclaimer
स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com
