• Thu. Feb 12th, 2026

सरायकेला : श्री श्री नवाह्न परायण महायज्ञ के शुभारंभ कलश स्थापना कर किया गया।

admin's avatar

Byadmin

Feb 9, 2026

 

 

सरायकेला : चांडिल अनुमंडल क्षेत्र के कुकड़ू प्रखंड अंतर्गत पारगामा में प्राचीनकालीन शिव मन्दिर प्रागंण में कलश स्थापना कर नो दिवसीय श्री श्री नवाह्न परायण महायज्ञ का शुभारंभ किया गया।

इस महायज्ञ का आयोजन प्रत्येक वर्ष की भाँति इस वर्ष भी शिव रात्री के उपलक्ष्य में महायज्ञ आयोजन स्थल से कलश यात्रा निकाल कर दूधी जुड़िया से पवित्र जल लेकर कलश स्थापित किया गया।

कलश यात्रा के दौरान पूरा क्षेत्र वैदिक मंत्रोच्चारण एवं धार्मिक नारों से गुंजायमान हुआ

श्री श्री नवाह्न परायण महायज्ञ शुभारंभ कलश स्थापना के साथ किया गया,यह महायज्ञ का आयोजन पिछले पांच दशक से किया जा रहा है।

सोमवार को नवाह्न परायण महायज के जागरण रात्रि एवं मंगलवार को नवाह्न परायण महायज पूर्णाहुति एवं कलस बिसर्जन किया जाएगा।

यज्ञ में घृतढाली एवं व्यास आसान पर अरून पाण्डे एवं विजय पाण्डे द्वारा किया जाएगा

प्रवचनकर्ता के रूप में संजय पाण्डे,हेमन्त दुवे ,सुधीर दास, दयाल दास,अतित मुखार्जी , भबानन्द दास एवं गायक , गायिका रूप में शिला देवी, दिनबन्धु दास, तरनी दास शामिल हे

इस दौरान सोलोआना कमिटी के राकेश रंजन महतो ने बताया महायज्ञ का आयोजन प्रत्येक वर्ष धूमधाम एवं से श्रद्धापूर्वक मनाते आए हे,ग्रामीणों के सफल सहयोग से तकरीबन पांच दशक से अधिक समय से सफल आयोजन हो रहा हे।

मौके पर पारगामा पंचायत के मुखिया लालू माझी,पंचायत समिति सदस्य बुधनी सिंह मुंडा,उप मुखिया महेंद्रनाथ महतो,ग्राम प्रधान भरत चंद्र महतो ,पूर्व पंचायत समिति सदस्य मनोरंजन सिंह,राकेश रंजन महतो,अनादि कुमार महतो, साहेबराम महतो,राजाराम महतो,परीक्षित महतो, शंशाकर महतो, युधिष्ठिर महतो सहित सैकड़ों ग्रामीण उपस्थित थे।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *