• Fri. Feb 13th, 2026

झारखंड श्रमिक संघ का एकदिवसीय सम्मेलन संपन्न, डीवीसी प्रबंधन के खिलाफ आंदोलन की चेतावनी”

admin's avatar

Byadmin

Feb 8, 2026

 

प्रतिनिधि,बोकारो थर्मल

बोकारो थर्मल में रविवार को झारखंड श्रमिक संघ का एक दिवसीय सम्मेलन आयोजित किया गया.सम्मेलन में बतौर मुख्य अतिथि झामुमो नेता अखिलेश महतो उर्फ राजू महतो ने सम्मेलन का उदघाटन किया.झंडोतोलन अखिलेश महतो,जय नारायण महतो एवं झरीलाल हांसदा ने किया.सम्मेलन की अध्यक्षता अध्यक्ष मंडली में शामिल जय नारायण महतो,अखिलेश महतो,इंद्रदेव महतो,रीतलाल महतो,बबिता देवी,झरीलाल हांसदा ने किया.सम्मेलन में सचिव का प्रतिवेदन गणेश राम ने रखकर विस्तार से जानकारी दी.सम्मेलन को संबोधित करते हुए अखिलेश महतो ने कहा कि डीवीसी प्रबंधन मजदूरों की समस्या को गंभीरता से नहीं लेता है जिसके कारण मजदूरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ता है.

प्रबंधन मजदूरों की समस्या के निराकरण का कार्य नहीं करती है तो डीवीसी के खिलाफ जोरदार तरीके से आंदोलन किया जाएगा.कहा कि पावर प्लांट में कार्य करनेवाल कंपनियों में यदि स्थानीय एवं विस्थापितों को 75 फीसदी रखने का कार्य नहीं किया जाता है तो वैसी कंपनियों को खदेड़ने का कार्य किया जाएगा.उन्होंने संघ की सदस्य संख्या बढ़ाने का भी आहवान किया.सम्मेलन के मंच से उन्होंने 12 फरवरी के देश व्यापी बंद को सफल बनाने की भी अपील की.कहा कि जेएसएस संगठन किसी भी संगठन से कमजोर नहीं है

और जरुरत पड़ी तो संघ के द्वारा जोरदार तरीके से शक्ति प्रदर्शन किया जाएगा.कहा कि डीवीसी के अधिकारी हमारे संगठन के लोगों को डराने या धमकाने का कार्य नहीं करे.डीवीसी बोकारो थर्मल एवं चंद्रपुरा की स्थिति को हमलोगों ने काफी नजदीक से देखने का कार्य किया है.कहा कि पिछले दिनों चार माह तक चलनेवाला आंदोलन डीवीसी की ही अक्रमन्यता का परिणाम था,और उसी का नतीजा था कि बोकारो थर्मल का पावर प्लांट को बंद करना पड़ा था.

कहा कि बोकारो थर्मल संघ की शाखा के द्वारा एक व्यापक पैमाने पर भव्य सम्मेलन किया जाय जिससे अपनी ताकत से डीवीसी प्रबंधन को अवगत करवाया जा सके.सम्मेलन को जय नारायण महतो,अखिलेश महतो,इंद्रदेव महतो,रीतलाल महतो,बबिता देवी,झरीलाल हांसदा,गणेश राम ने भी संबोधित किया.सम्मेलन का संचालन सरजू रजक एवं गणेश राम ने किया.धन्यवाद ज्ञापन जय नारायण महतो ने किया.

 


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *