• Sun. Apr 5th, 2026

श्री श्री रानी सती दादी मंदिर करकेंद में भव्य मंगल पाठ का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Feb 7, 2026
crescent ad

 

रिपोर्ट,अरुण कुमार सैनी

पुटकी। रानी सती मंदिर करकेंद का 23 वां स्थापना दिवस के मौके पर दादी मां के चरणों में मंगल पाठ का आयोजन किया गया तथा भक्ति भाव से पूजा अर्चना की गई। एवं ज्योति पूजन के साथ-साथ शुक्रवार को दोपहर में आरती किया गया। इस भव्य आयोजन में धनबाद के मेयर प्रत्यासी सह पूर्व महापौर श्रीमति इंदु देवी एवं राष्ट्रीय जनता कामगार संघ के महामंत्री

श्रीमती आशनी सिंह शामिल हुई और मातारानी से आशीर्वाद मांगे जिन्हें मारवाड़ी महिला समिति की ओर से अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया गया। मौके पर मंदिर कमेटी के राजकुमारटांटिया ,अनिल बंसल सुरेंद्र जिंदल, प्रमोद अग्रवाल,आजाद अग्रवाल, मंजू बगड़िया, मीणा गोयल, अनीता सतनालिका, सुमित्रा धारी,

विनीता खंडेलवाल, किरण वर्मा सहित अन्य दादी के भक्तजन महिलाएं काफी संख्या में उपस्थित थे। साथ ही मारवाड़ी महिला समिति की प्रदेश अध्यक्ष के रूप में बेहतर कार्य करने के उपलक्ष में झारखंड में सर्वश्रेष्ठ अध्यक्ष का पुरस्कार मंजू बगड़िया को पिछले दिनों आयोजित कार्यक्रम में मेडल पदक दिया गया।

इस अवसर पर महिलाओं द्वारा मंजू बाघड़िया एवं उनके प्रदेश कमेटी की उपस्थित सदस्यों को सम्मानित किया गया। पूरे राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित कार्यक्रम में उल्लेखनीय कार्य के लिए उन्हें सम्मानित किया गया।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *