• Thu. Feb 5th, 2026

संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Feb 1, 2026

 

 

नवीनगर से संदीप कुमार की रिपोर्ट

नवीनगर प्रखंड के तंदवा पीपरड़ीह स्थित राजकीयकृत उच्च विद्यालय परिसर में संपूर्णता अभियान कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना तथा समाज के हर वर्ग को विकास की मुख्यधारा से जोड़ना रहा।

कार्यक्रम का उद्घाटन नवीनगर प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी, प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह, बीपीआरओ मुकेश कुमार, अंचलाधिकारी नीकहत परवीन, चिकित्सा पदाधिकारी अभय कुमार, पीओ नीरज कुमार, बसड़ीहा पैक्स अध्यक्ष दीपक तिवारी समेत अन्य गणमान्य अतिथियों ने संयुक्त रूप से फीता काटकर एवं दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम का संचालन शिक्षक परवेज आलम ने की। इस अवसर पर उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए प्रखंड विकास पदाधिकारी अरुण सिंह ने कहा कि संपूर्णता अभियान का मुख्य लक्ष्य शिक्षा, स्वास्थ्य, पोषण, स्वच्छता, सामाजिक सुरक्षा और रोजगार जैसी बुनियादी सेवाओं की शत-प्रतिशत उपलब्धता सुनिश्चित करना है।

उन्होंने कहा कि सरकार की मंशा है कि कोई भी पात्र व्यक्ति किसी भी योजना से वंचित न रहे, इसके लिए प्रशासन पूरी गंभीरता से कार्य कर रहा है। प्रखंड प्रमुख चित्रा कुमारी ने अपने संबोधन में कहा कि यह अभियान समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति के जीवन स्तर को ऊपर उठाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है।

उन्होंने आम लोगों से अपील की कि वे जागरूक बनें और सरकारी योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाएं। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहाँ लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई तथा मौके पर ही कई लाभुकों का पंजीकरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग की ओर से स्वास्थ्य जांच शिविर का आयोजन किया गया, वहीं शिक्षा और सामाजिक कल्याण विभाग द्वारा योजनाओं से संबंधित जानकारी साझा की गई।

इस दौरान पंचायत समिति सदस्य विवेक कुमार,चंदन कुमार, प्रधनाध्यापक उपेन्द्र शिक्षक संघ प्रदेश सचीव धन्जय कुमार सिंह,शिक्षक मनीष कुमार सिंह उर्फ चुन्नू सिंह,परिचारी संतोष कुमार,सूनील कुमार समेत कार्यक्रम में बड़ी संख्या में स्थानीय ग्रामीण, जनप्रतिनिधि, शिक्षक, छात्र-छात्राएं एवं सामाजिक कार्यकर्ता उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखा गया और लोगों ने इस पहल की सराहना की।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *