• Thu. Feb 5th, 2026

कुल्टी- बराकर हनुमान मंदिर में विश्व कल्याण की भावना से दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Feb 1, 2026

 

 

रिपोर्ट सत्येन्द्र यादव

कुल्टी बराकर शहर के हनुमान चढ़ाई स्थित हनुमान मंदिर में विश्व कल्याण की भावना से दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान का आयोजन शनिवार को किया गया ।

इस दौरान श्री श्री हनुमान चढ़ाई मंदिर में दो दिवसीय अनुष्ठान का आरंभ को लेकर प्रतिमा का अलौकिक शृंगार किया गया ।

वहीं संगीतमय श्री राम चरित्र मानस का अखंड पाठ मानस मर्मज्ञ कलाकारों द्वारा सुबह 10:00 बजे पूजा पाठ के साथ प्रारंभ हुआ । इस संबंध में दो दिवसीय धार्मिक कार्यक्रम के आयोजक सह मंदिर के पुजारी नवल किशोर पाण्डेय ने बताया कि विश्व कल्याण की भावना से दो दिवसीय धार्मिक अनुष्ठान हनुमान मंदिर प्रांगण में आयोजित किया गया है । उन्होंने बताया कि हनुमान जी सभी तरह के बाधाओं को दूर करने वाले साक्षात जीवित देवता है । जो आज भी धरती पर विद्यमान है और वह सदैव अपने भक्तों का हर तरह के संकट में सहयोग करते है ।

उन्होंने बताया कि रविवार को गाय के दूध से हनुमान जी का महा अभिषेक किया जाएगा । उसके बाद दिव्य श्रृंगार जोत सवामणि भोग एवं संध्या के समय भंडारे का आयोजन किया गया है जहां लोगों के बीच भोग प्रसाद का वितरण किया जाएगा । वही संगीतमय श्री रामचरित मानस पाठ सुनने के लिए काफी संख्या में स्थानीय लोग तथा महिलाएं उपस्थित थी । जब कि देवघर से भी भजन गायक आए हुए हैं।

इस अवसर पर राकेश पांडे ,राकेश रंजन पांडे,छोटू पांडे समेत कई लोग उपस्थित थे ।


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *