• Tue. Feb 17th, 2026

अपर्णा पब्लिक स्कूल में खेल दिवस का भव्य आयोजन

admin's avatar

Byadmin

Jan 31, 2026

 

पत्रकार चंचल गोस्वामी

अपर्णा पब्लिक स्कूल में दिनांक 31 जनवरी 2026 को वार्षिक खेल दिवस का आयोजन बड़े ही उत्साह और उमंग के साथ सम्पन्न हुआ।

 

इस अवसर पर विद्यालय के जूनियर विंग (नर्सरी से कक्षा 3 तक) तथा सीनियर विंग (नर्सरी से कक्षा 9 तक) के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।

 

कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री के.के. सिंह सर द्वारा किया गया। उन्होंने सर्वप्रथम विद्यालय ध्वज फहराया, तत्पश्चात मशाल प्रज्वलित की और अंत में कबूतर उड़ाकर शांति एवं खेल भावना का संदेश दिया।

 

इस कार्यक्रम में विद्यालय के उपाध्यक्ष श्री के० के०एस सिन्हा, मोहिनी सिन्हा, रेनू कौशल, प्राचार्य डॉ० अनुपम नायक ,अपर्णा पब्लिक स्कूल जूनियर विंग के निदेशक श्री करुणेश कौशल, शिक्षकगण, सभी बच्चे एवं उनके अभिभावक गण उपस्थित रहे|

 

विद्यार्थियों ने अनुशासन और जोश से भरे परेड द्वारा खेल भावना का परिचय दिया।

हमारे विद्यालय की खेल शिक्षिका प्रियंका आनंद के दिशा निर्देश में विभिन्न प्रतियोगिताएँ जैसे दौड़, रिले, ड्रिल, नृत्य एवं अन्य खेल गतिविधियाँ

आयोजित की गईं।

 

प्रत्येक विद्यार्थी ने अपनी प्रतिभा और मेहनत का शानदार प्रदर्शन किया।

खेल दिवस का उद्देश्य केवल प्रतियोगिता तक सीमित नहीं था, बल्कि विद्यार्थियों में टीम भावना, अनुशासन, आत्मविश्वास और खेल भावना का विकास करना भी रहा।

 

अभिभावकों एवं शिक्षकों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उनकी उपलब्धियों की सराहना की।

 

विद्यालय परिवार के लिए यह दिन अत्यंत सफल और यादगार रहा। विद्यार्थियों की सक्रिय भागीदारी और शिक्षकों के मार्गदर्शन ने इस आयोजन को विशेष बना दिया। विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए गए और सभी प्रतिभागियों की सराहना की गई।

 

खेल दिवस ने यह सिद्ध कर दिया कि अपर्णा पब्लिक स्कूल के विद्यार्थी न केवल पढ़ाई में बल्कि खेलों में भी उत्कृष्टता प्राप्त कर सकते हैं।

 

अंत में प्राचार्य श्री डॉ०अनुपम नायक ने धन्यवाद ज्ञापन किया जिसके साथ ही कार्यक्रम का समापन हुआ|


There is no ads to display, Please add some
Post Disclaimer

स्पष्टीकरण : यह अंतर्कथा पोर्टल की ऑटोमेटेड न्यूज़ फीड है और इसे अंतर्कथा डॉट कॉम की टीम ने सम्पादित नहीं किया है
Disclaimer :- This is an automated news feed of Antarkatha News Portal. It has not been edited by the Team of Antarkatha.com

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *